Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack में घायल हुए जवानों से IBC24 की Exclusive बातचीत, बताया ग्रामीणों ने कैसे की नक्सलियों की मदद
Chhattisgarh Bijapur Naxal Attack में घायल हुए जवानों से IBC24 की Exclusive बातचीत, बताया ग्रामीणों ने कैसे की नक्सलियों की मदद
रायपुर: बीजापुर के तार्रेम में हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए 13 जवानों को उपचार के लिए रायपुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों का उपचार जारी है, इस बीच IBC24 ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का हालचाल जाना। साथ ही घायल जवानों से बात भी की।
जवानों ने IBC24 से खास बातचीत करते हुए बताया कि नक्सलियों ने फसाने के लिए ट्रैप लगाया था, जिसमें कई ग्रामीणों ने हम लोगों को बातचीत में लगाकर रोके रखा, तभी नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया।
जवानों के मुताबिक नक्सलियों ने पहले रॉकेट लॉन्चर से फायर किया, जिसमें यूबीजीएल के कई सेल दागे गए। हमले में जवानों को काफी नुकसान हुआ, नक्सलियों का पॉइंट मिलने के बाद भी उच्चाधिकारियों ने करीब 2 घंटे मौके पर ही इंतजार करवाया। इस मुठभेड़ में नक्सलियों ने पहली बार अत्याधुनिक हथियारों का उपयोग किया। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमे कई नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है।

Facebook


