Gmail Selfie Unlock: एक नजर में खुलेगा Gmail! पासवर्ड की जगह चेहरा बनेगा चाबी, जानिए कैसे एक्टिवेट करें ये नया सिक्योरिटी फीचर

Gmail Selfie Unlock: गूगल ने Gmail और Google Account के लिए नया सेल्फी वीडियो साइन-इन फीचर (Gmail Selfie Unlock) पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स पासवर्ड भूलने पर चेहरे की पहचान के जरिए अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं। यह फीचर सुरक्षा बढ़ाने के साथ लॉगिन प्रक्रिया को आसान बनाता है।

Gmail Selfie Unlock: एक नजर में खुलेगा Gmail! पासवर्ड की जगह चेहरा बनेगा चाबी, जानिए कैसे एक्टिवेट करें ये नया सिक्योरिटी फीचर

(Gmail Selfie Unlock/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 26, 2026 / 12:21 pm IST
Published Date: July 26, 2026 12:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पासवर्ड भूलने पर चेहरे से होगा लॉगिन।
  • Google ने नया सेल्फी वीडियो साइन-इन फीचर शुरू किया।
  • फीचर एक्टिवेट करने के लिए पहले वीडियो सेटअप जरूरी।

Gmail Selfie Unlock: अगर आप Gmail और Google Account का पासवर्ड भूल जाते हैं तो Google ने आपके लिए नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने सेल्फी वीडियो साइन-इन फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर जरूरत पड़ने पर चेहरे की पहचान के जरिए अपने अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले इस फीचर को अकाउंट सेडिंग्स में जाकर एक्टिवेट करना होगा।

ऐसे करें सेल्फी वीडियो फीचर एक्टिव

इस फीचर को चालू करने के लिए (Gmail Selfie Unlock) सबसे पहले अपने फोन में Gmail या Google ऐप को अपडेट करें। इसके बाद प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करके Manage Your Google Account में जाएं। यहां Security & Sign-in सेक्शन खोलें और Add more sign-in options में जाकर सेल्फी वीडियो विकल्प चुनें। कैमरा परमिशन देने और नियमों को स्वीकार करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपना चेहरा अलग-अलग दिशा में घुमाकर वीडियो रिकॉर्ड करें। इसके बाद यह वीडियो आपके अकाउंट में लॉगिन विकल्प के तौर पर सेव हो जाएगा।

बदल सकते हैं या हटा सकते हैं सेल्फी वीडियो

अगर भविष्य में आप अपना सेव किया गया सेल्फी वीडियो बदलना चाहते हैं या हटाना चाहते हैं तो यह काम भी आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए Google ऐप या Gmail ऐप में जाकर प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और अकाउंट सेटिंग्स खोलें। सिक्योरिटी सेक्शन में सेल्फी वीडियो विकल्प चुनकर पुराने वीडियो को डिलीट या नया वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

कितना सुरक्षित है ये फीचर

Google के अनुसार, इस फीचर (Gmail Selfie Unlock) को यूजर की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सेल्फी वीडियो को सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाता है और यूजर कभी भी इसे अपने अकाउंट से हटा सकता है। लॉगिन के समय नया वीडियो पहले से सेव वीडियो से मैच किया जाता है। इसके साथ लाइव मूवमेंट चेक और डीपफेक पहचान जैसी सुरक्षा तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है ताकि नकली फोटो या वीडियो से अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सके। यह फीचर पासकी और अन्य रिकवरी विकल्पों के साथ मिलकर Google Account की सुरक्षा को और मजबूत बनाने में मदद करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।