बिलासपुर से नई दिल्ली विमान सेवा का आज मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वर्चुअल होंगे शामिल

बिलासपुर से नई दिल्ली विमान सेवा का आज मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वर्चुअल होंगे शामिल

बिलासपुर से नई दिल्ली विमान सेवा का आज मुख्यमंत्री बघेल करेंगे शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी वर्चुअल होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: March 1, 2021 1:28 am IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर से नई दिल्ली बहुप्रतिक्षित हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप एस. पुरी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ऑनलाइन शामिल होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे बिलासा देवी केंवट हवाई अड्डा बिलासपुर (चकरभाठा) में होगा।

Read More News: महाराष्ट्र के मंत्री संजय राठौड़ ने दिया इस्तीफा, सुसाइड केस में शामिल होने का आरोप

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लगातार प्रयासों से प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर अब देश की राजधानी नई दिल्ली से सीधे विमान सेवा से जुड़ेगी। आज से प्रारंभ हो रही बिलासपुर-नई दिल्ली विमान सेवा में बिलासपुर से दिल्ली के लिए 72 सीटर एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईटें सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी।

Read More News: IBC24 की खबर का बड़ा असर, आरक्षक से मारपीट मामले में कांग्रेस पार्षद सहित 9 के खिलाफ FIR 

पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।

Read More News:  अभी कोविशिल्ड वैक्सीन नहीं लगवाउंगा, तीसरे चरण की रिपोर्ट आने के बाद ही लगवाउंगा टीका- टीएस सिंहदेव 


लेखक के बारे में