मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की सहयोग की अपील, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की सहयोग की अपील, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस रोकने को लेकर लागू लाॅकडाउन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने तमाम इन उद्योगपतियों से कोरोना के संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कामों में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही साथ उन्होंने लॉक डाउन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए जाने को लेकर भी सहयोग मांगा है।
Read More News: दिल्ली में पर्सनल प्रोटेक्शन किट का संकट, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा 2-3 दिन का ही स्टॉक बचा
इसके तहत मुख्यमंत्री बघेल ने सीसीआई के चेयरमेन अमित अग्रवाल, फिक्की के चेयरमेन प्रदीप टंडन, पीएचडी चेम्बर ऑफ इंड्रस्टी के चेयरमेेन शशांक रस्तोगी, छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन मेनुफेक्चर्स एसोसिएशन के चेयरमेन विजय झावर, उरला इंड्रस्टी एसोसिएशन के चेयरमेन अश्वनी गर्ग, काॅफिडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के चेयरमेन अमर परवानी, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एडं इंड्रस्टी के प्रेसिडेन्ट जितेन्द्र बारलोटा, बस्तर उद्योग संघ के अध्यक्ष विक्रम शर्मा, सरगुजा लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अरविन्द सिंघानिया और छत्तीसगढ़ लघु और सहायक उद्योग संघ के प्रेसिडेन्ट हरीश केडिया से बातचीत की।
Read More News:कोरोना ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी, डगमगाई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने PM इमरान ने की कई घोषणाएं

Facebook


