मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी विधायकों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा, मंत्रियों को भी दो दिन भोपाल में रुकने को कहा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी विधायकों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा, मंत्रियों को भी दो दिन भोपाल में रुकने को कहा
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी विधायकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। सभी मंत्रियों को भी अगले दो दिन भोपाल में रुकने के लिए कहा गया है, ताकि विधायक उनसे मिलकर अपने क्षेत्र और काम के बारे में बात कर सकें। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
Read More News: BPCL, एयर इंडिया निजीकरण को लेकर दृढ़ है मोदी सरकार, क्या पूरा होगा विनिवेश लक्ष्य?
बैठक में मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत अन्य नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह का काम होना है। सभी विधायक यह प्रयास करें कि हर व्यक्ति का कम से कम 10 रुपए मंदिर निर्माण में लगे। निकाय चुनाव में जिताने की जिम्मेदारी भी विधायकों की है।
Read More News: भाजपा विधायक दल की बैठक संपन्न, राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा
राव ने कहा कि लंबे समय बाद यह बैठक हुई है। जनता की अपेक्षा और संगठन का वजन बढ़ा है। इसको विधायक समझें और उसी अनुसार काम करें। लोगों की अपेक्षाएं ज्यादा हैं, इसलिए विधायक अब 24 घंटे के हो गए हैं। लोगों से मिलो और उनकी सुनो।
Read More News: शुरू होने से पहले ही स्थगित हुआ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विधायकों को प्रोटेम स्पीकर के कक्ष में

Facebook


