Zomato Share Price: जोमैटो शेयर खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Q1 नतीजों के बाद एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया टारगेट, 75% रिटर्न की उम्मीद ने खींचा निवेशकों का ध्यान

Zomato Share Price: कमजोर शेयर बाजार के बीच जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी के स्टॉक करीब 4% से ज्यादा चढ़कर निफ्टी-50 के टॉप गेनर्स में शामिल हो गए। तिमाही नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के भविष्य को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है। (NSE: ETERNAL, BSE: 543320)

Zomato Share Price: जोमैटो शेयर खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Q1 नतीजों के बाद एक्सपर्ट्स ने बढ़ाया टारगेट, 75% रिटर्न की उम्मीद ने खींचा निवेशकों का ध्यान

(Zomato Share Price/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: July 23, 2026 / 01:21 pm IST
Published Date: July 23, 2026 1:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कमजोर बाजार में भी Eternal शेयर चढ़ा।
  • स्टॉक 4.13% बढ़कर ₹296.15 पहुंचा।
  • CLSA ने ₹506 का बड़ा टारगेट दिया।

नई दिल्ली: Zomato Share Price: आज 23 जुलाई को भारतीय बाजार में गिरावट के बीच भी जोमैटो की पैरेंट कंपनी Eternal Ltd के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में कमजोरी के बावजूद Eternal Ltd के शेयर (Zomato Share Price) निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल हो गए। कंपनी के शेयर 4.13% की उछाल के साथ 296.15 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। इस तेजी की मुख्य वजह जून तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्मों का कंपनी पर सकारात्मक रुख माना जा रहा है।

फूड डिलीवरी और Blinkit बिजनेस पर ब्रोकरेज का भरोसा

ब्रोकरेज फर्मों ने Eternal (Zomato Share Price) के तिमाही मुनाफे को लेकर कुछ चिंताओं के बजाय कंपनी के मजबूत बिजनेस प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान दिया है। खासतौर पर फूड डिलीवरी सेगमेंट और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit की ग्रोथ को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। ब्रोकरेज का मानना है कि Blinkit लगातार अपनी कमाई क्षमता में सुधार कर रहा है। वहीं कंपनी का मैनेजमेंट भी मानता है कि बाजार में प्रतिस्पर्धा का दबाव फिलहाल नियंत्रण में है। यही वजह है कि कई बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों ने Eternal के शेयर पर अपनी सकारात्मक रेटिंग बरकरार रखी है।

CLSA ने दिया सबसे बड़ा टारगेट, 75% तक तेजी

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Eternal पर अपनी ‘हाई कनविक्शन आउटपरफॉर्म’ रेटिंग को जारी रखा है। CLSA ने शेयर के लिए 506 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह बुधवार के 284.40 रुपये के बंद भाव से करीब 75% तक की संभावित तेजी को दर्शाता है। इसके अलावा JPMorgan ने Eternal को ‘ओवरवेट’ रेटिंग देते हुए 390 रुपये का लक्ष्य रखा है। वहीं Jefferies ने 415 रुपये के टारगेट के साथ ‘Buy‘ रेटिंग बनाए रखी है। दोनों ब्रोकरेज को कंपनी के आगे बढ़ने की संभावना नजर आ रही है।

Eternal Ltd (जोमैटौ) – शेयर अपडेट (23 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी का नाम Eternal Ltd
मौजूदा शेयर कीमत ₹ 289.00
आज का बदलाव +₹4.60 (+1.62%)
समय 23 जुलाई, दोपहर 12:41 बजे IST
ओपन कीमत ₹ 286.50
आज का उच्च स्तर (High) ₹ 296.15
आज का निचला स्तर (Low) ₹ 282.70
मार्केट कैप ₹2.62 लाख करोड़
P/E Ratio 740.9
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹ 368.45
52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर ₹ 212.60
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

अन्य ब्रोकरेज ने भी जताया भरोसा

नोमुरा ने Eternal के शेयर (Zomato Share Price) पर 350 रुपये का टारगेट दिया है और ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। इसके अनुसार शेयर में करीब 21% तक की तेजी की संभावना जताई गई है। वहीं HSBC ने भी 340 रुपये के लक्ष्य के साथ अपनी ‘Buy‘ रेटिंग दोहराई है। हालांकि ब्रोकरेज के टारगेट बाजार के अनुमान होते हैं और शेयर की कीमत पर कंपनी के प्रदर्शन, बाजार की स्थिति और अन्य आर्थिक कारकों का असर पड़ सकता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।