इंदौर को 500 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री शिवराज, जमीन मालिकों को वितरण करेंगे मुआवजे की राशि

इंदौर को 500 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री शिवराज, जमीन मालिकों को वितरण करेंगे मुआवजे की राशि

इंदौर को 500 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री शिवराज, जमीन मालिकों को वितरण करेंगे मुआवजे की राशि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 6, 2021 2:04 am IST

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शहर को 500 करोड़ की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहीं पर वे नवनिर्मित पैरिशिबल एयर कार्गों का लोकापर्ण करेंगे। पैरिशिबल कार्गों से किसान और यहां उद्मियों को अपना माल देश-विदेश में पहुंचाने में बड़ा फायदा होगा।

Read More News: पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल किलर मनीराम सेन, खजाना दिलाने के नाम अब तक 6 लोगों को उतार चुका है मौत के घाट

इसके बाद मुख्यमंत्री ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में इंदौर का 5 साल की प्रगति का तैयार किए गए रोडमैप का प्रजेंटेशन देंखेगे। वहीं,पीथमपुर योजना के 121 जमीन मालिकों को 96 करोड़ के मुआवजे की राशि का वितरण करेंगे। इसके बाद निरंजन पुर में आम सभा में शामिल होकर सांवेर विधानसभा की जनता को धन्यवाद देंगे।

Read More News: CG Ki Baat: क्या गुल खिलाएंगे तूफानी दौरे! सत्ता पक्ष के लिए होगा कितना चुनौतीपूर्ण ? 

इस सभा के बाद मुख्यमंत्री शहरी पथ विक्रताओं को ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के साथ निगम के विकास कार्यों का भूमिपूजन करने साथ ही नवनिर्मित पिपल्याहाना ऑवर ब्रिज को इंदौर की जनता को सौपेंगे। साथ ही राऊ विधानसभा में कई भूमिपूजन और विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री 7 घंटे इंदौर में रुकेंगे लेकिन इस दौरान शहर वासियों की करोंड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

Read More News: पुलिस के हत्थे चढ़ा सीरियल किलर मनीराम सेन, खजाना दिलाने के नाम अब तक 6 लोगों को उतार चुका है मौत के घाट


लेखक के बारे में