सर्दी-खांसी, बुखार या कोरोना के लक्षण दिखने पर बच्चों को स्कूल में नहीं मिलेगा प्रवेश, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

सर्दी-खांसी, बुखार या कोरोना के लक्षण दिखने पर बच्चों को स्कूल में नहीं मिलेगा प्रवेश, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

सर्दी-खांसी, बुखार या कोरोना के लक्षण दिखने पर बच्चों को स्कूल में नहीं मिलेगा प्रवेश, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: February 13, 2021 10:43 am IST

रायपुर: लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज को खोला जाएगा। प्रदेश में स्कूल-कॉलेज 15 फरवरी से खुलेंगे। यह फैसला आज हुए कैबिनेट बैठक में भूपेश सरकार ने लिया है। इसके साथ ही बैठक में राज्य में कौशल विकास के सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू करने का निर्णय लिया गया। कक्षाओं में कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।

Read More: आवासहीनों को मकान देने भूपेश सरकार की ‘राजीव नगर आवास योजना’, बनाए जाएंगे 1 लाख घर, प्रस्ताव पर लगी मुहर

वहीं, स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती से किया जाए। साथ ही जिन बच्चों को सर्दी—खांसी, बुखार या कोरोना के कोई लक्षण दिख रहे हैं तो उन्हें स्कूल में प्रवेश न दिया जाए और उन्हें तत्काल कोरोना जांच कराने की सलाह दें।

Read More: एप्पल बेर की खेती कर किसान ने एक साल में कमाए 2 लाख 80 हजार रुपए, 15 एकड़ में खेती करने की तैयारी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"