बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत

बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर...डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत

बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: April 18, 2021 6:27 pm IST

नरसिंहपुर: कोरोना के इस भयंकर महामारी काल में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों की अजीबोगरीब बयान सामने आ रहे है, जिससे सरकार की संवेदनशीलता खतरे में पड़ गई है। नरसिंहपुर जिले में अभी-अभी प्रभारी मंत्री बने लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव को जब नरसिंहपुर के जिला अस्पताल निरीक्षण करने आए तो उन्होंने चिकित्सकों ने कोविड-19 मरीजों से संबंधित समस्याएं बताई तो मंत्री महोदय ने अजीबोगरीब निदान बता दिया।

Read More: राजधानी में मौत का अस्पताल ! पल भर में हो गया अमंगल…5 मौत .. जिम्मेदार कौन?

दरअसल मंत्री जी हॉस्पिटल में मरीजों को अपनी गारंटी पर घर जाने के लिए बोल रहे थे, तो वहीं मंत्री जी ने दूसरा उपाए बताते हुए मरीजों को अटेंड करना बंद करने की सलाह दे डाली। इस समस्या पर जब संबंधित डॉक्टर से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि जो पेशेंट अच्छे हो गए है वह घर नहीं जाना चाह रहे हैं। जिनका ऑक्सीजन लेविल 96, 98 आ गया, वह भी घर नही जा रहे।

Read More: टोटल छत्तीसगढ़ हुआ लॉक, सुकमा में 1 मई तक रहेगी पाबंदी, जानिए कौन सा जिला कब तक रहेगा लॉकडाउन

ऐसे में नए मरीजों को रखने में परेशानी हो रही है फिर मंत्री जी का इस तरह एडमीट नहीं करने या भगा देने की बात संवेदनहीनता है। बता दें के शासन के एक मंत्री कल कोरोनावायरस मरीजों के मरने को लेकर बयान बाजी में फंस चुके हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट ने लगाई लंबी छलांग, 14075 मरीज हुए स्वस्थ, लेकिन मौत के आंकड़ों ने बनाया रिकॉर्ड, 170 की थमी सांसें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"