कोरानावायरस पर पीएम मोदी के संबोधन पर सीएम भूपेश बघेल बोले- हम सदैव आपके साथ, मिलकर लड़ेंगे जंग

कोरानावायरस पर पीएम मोदी के संबोधन पर सीएम भूपेश बघेल बोले- हम सदैव आपके साथ, मिलकर लड़ेंगे जंग

कोरानावायरस पर पीएम मोदी के संबोधन पर सीएम भूपेश बघेल बोले- हम सदैव आपके साथ, मिलकर लड़ेंगे जंग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 19, 2020 6:08 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन रोकथाम और बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पीएम मोदी ने आज कोरोनावायरस को लेकर देश के नाम एक संदेश दिया। पीएम मोदी के संबोधन पर प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में हम आपके साथ हैं।

Read More: कोरोना संक्रमित की सोशल मीडिया पर पहचान उजागर करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्रीजी द्वारा देश को दिया गया संदेश महत्वपूर्ण है। मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरफ से केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री जी को विश्वास दिलाता हूं कि COVID-19 संक्रमण से लड़ने के लिए उनके द्वारा उठाए और सुझाए गए प्रत्येक कदम का हम सब समर्थन करेंगे। जय हिंद!

Read More: 31 मार्च तक मंत्रालय में बैठकों पर लगी रोक, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगी पाबंदी

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने देश के नाम संदेश देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि ये मत सोचिए कि सबकुछ ठीक है। वैश्विक महामारी से निश्चिंत होने की ये सोच ठीक नहीं है। मैं आज 130 करोड़ देशवासियों से ये मांगने आया हूं। मुझे आपके आने वाले कुछ सप्ताह चाहिए। मैं आपका समय मांगता हूं। विज्ञान अभी तक इसकी कोई दवाई या टीका नहीं बना पाया है। हर भारतवासी को सतर्क रहना जरूरी है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"