CM भूपेश बघेल ने PM मोदी से पूछा प्रश्न, कहा- सभी सीटिंग सांसदों का टिकट काटने की असली वजह क्या है?

CM भूपेश बघेल ने PM मोदी से पूछा प्रश्न, कहा- सभी सीटिंग सांसदों का टिकट काटने की असली वजह क्या है?

CM भूपेश बघेल ने PM मोदी से पूछा प्रश्न, कहा- सभी सीटिंग सांसदों का टिकट काटने की असली वजह क्या है?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: March 24, 2019 2:59 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ हुई है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भाजपा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद से प्रदेश की सियासत में भी सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर नए चेहरों को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद से नेताओं के बयान बाजी का दौर भी शुरु हो गया है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है कि छततीसगढ़ के सभी सीटिंग सांसदों का टिकट काटने की असली वजह क्या है?

सीएम भूपेश बघेल ने ​ट्वीट कर लिखा है कि मोदी जी तो छत्तीसगढ की जनता को यह बताएं कि छग के सभी सीटिंग सांसदों के टिकट काटने की असली वजह क्या है? वैसे जनता समझ रही है कि अपने निकम्मे और नाकारा सांसदों को हारने से पहले ही आपने हटा लिया है। लेकिन यह तो आपकी सरकार के पांच साल के कामकाज पर खुली टिप्पणी है।

उन्होेंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि बाकी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शक (आडवाणी) मंडली के सभी नव सदस्यों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। पहले जनता ने रमन सिंह जी को नकारा था और अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी उन्हें हाशिए पर डाल दिया है!


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"