CM भूपेश बघेल ने PM मोदी से फोन पर की चर्चा, FCI में चावल उपार्जन की अनुमति देने की मांग की
CM भूपेश बघेल ने PM मोदी से फोन पर की चर्चा, FCI में चावल उपार्जन की अनुमति देने की मांग की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की। सीएम ने एफसीआई में छत्तीसगढ़ का चावल उपार्जन की अनुमति देने की मांग की।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल के आश्वासन के बाद विद्या मितानों ने खत्म किया हड़ताल, पिछले 65 दिनों से लगातार जारी था प्रदर्शन
पीएम मोदी ने मांग पर जल्द उपयुक्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धान खरीदी को लेकर आ रही समस्याओं के निपटारे को लेकर पीएम से गुहार लगा रहे हैं। फोन पर चर्चा से पहले सीएम ने पीएम को पत्र लिखकर धान खरीदी की लेकर जरूरी अनुमति देने की अपील की थी।
Read More News:अकालग्रस्त होगी धरती, भूकंप से मचेगी तबाही, धरती से टकराएगा धूमकेतु, जानिए 2021 को लेकर क्या कहती है नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी
दूसरी ओर आज भूपेश सरकार प्रदेश के किसान संगठन के साथ बैठक करने जा रही है। इस बैठक में धान खरीदी के मुद्दे को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा एफसीआई को चावल उपार्जन की अनुमति मामले पर बात होगी।
Read More News: CG Ki Baat: प्रियदर्शनी घोटाला…बाहर आया ’जिन्न’! प्रियदर्शिनी बैंक में घोटाले के लिए जिम्मेदार कौन है?

Facebook


