CM भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, सड़क मार्ग से रायपुर के लिए हुए रवाना
CM भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, सड़क मार्ग से रायपुर के लिए हुए रवाना
रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने की खबर है। फ्यूल डलाने के लिए रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट उतारा गया था। लेकिन हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं हो पाया। जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हुए। सीएम के साथ उनका बेटा चेतन बघेल भी साथ में हैं।
Read More News:Year Ender 2019: विकीपीडिया ने जारी की टॉप 25 सर्चिंग मूवी की लिस्ट…
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओडिशा के घटगांव में मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट में हेलीकॉप्टर को उतारा गया। जिसके बाद हेलीकॉप्टर में फ्यूल डाला गया। लेकिन हेलीकॉप्टर टेक ऑफ नहीं हो पाया। तकनीकी खराबी के चलते सीएम भूपेश सड़क मार्ग से रायपुर रवाना हुए।
Read More News:कानपुर में पारा शून्य डिग्री तक लुढ़का, अब तक 16 की मौत

Facebook


