सीएम भूपेश बघेल आज रायगढ़, जांजगीर-चांपा, चिरमिरी और भिलाई के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज रायगढ़, जांजगीर-चांपा, चिरमिरी और भिलाई के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम भूपेश बघेल आज रायगढ़, जांजगीर-चांपा, चिरमिरी और भिलाई के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 13, 2020 1:50 am IST

रायुपर: प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़, जांजगीर-चांपा और चिरमिरी के जाएंगे। इस दौरान वे तीनों जगहों के निकायों के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद भूपेश बघेल शाम 5 बजे भिलाई पहुंचेंगे और वहां 18वें दाऊ रामचंद्र देशमुख बहुमत सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

Read More: राजधानी के सरकारी अस्पताल में करोड़ों की मशीनों को कबाड़ में बेचने की तैयारी, प्रबंधन पर कमीशनखोरी के सुनियोजित प्लान का आरोप

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11ः10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11ः55 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां दोपहर 12 बजे नगर निगम रायगढ़ के महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 1ः25 बजे जांजगीर चांपा आएंगे और वहां पदभार ग्रहण समारोह के बाद 3ः00 बजे कोरिया जिले के चिरमिरी पहुंचकर नगर निगम चिरमिरी के महापौर और सभापति के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। बघेल शाम 4 बजे चिरमिरी से रवाना होकर 5 बजे भिलाई पहुंचेंगे और वहां 18वें दाऊ रामचंद्र देशमुख बहुमत सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More: ईरान ने किया अमेरिका एयरबेस पर बड़ा हमला, बेखौफ होकर दागी मिसाइलें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"