CG Assembly Monsoon Session Begins Today : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र! सदन में पेश होंगे 9 बड़े संशोधन विधेयक, कई अहम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में होगी सीधी टक्कर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सरकार 9 संशोधन विधेयक पेश करेगी, जबकि विपक्ष किसानों, कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

CG Assembly Monsoon Session Begins Today : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र! सदन में पेश होंगे 9 बड़े संशोधन विधेयक, कई अहम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में होगी सीधी टक्कर

CG Assembly Monsoon Session Begins Today

Modified Date: July 13, 2026 / 07:25 am IST
Published Date: July 13, 2026 7:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • विधानसभा का मानसून सत्र 13 से 17 जुलाई तक चलेगा।
  • सत्र के दौरान सरकार 9 महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक पेश करेगी।
  • विपक्ष कई जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।

रायपुर : CG Assembly Monsoon Session Begins Todayछत्तीसगढ़ में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 17 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएंगी। Chhattisgarh Vidhan Sabha पांच दिवसीय इस सत्र के पहले ही दिन से बेहद हंगामेदार शुरुआत होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि विपक्ष कई बड़े मुद्दों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोलने की तैयारी में है।

9 महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश

इस मानसून सत्र में जहां सरकार अपनी ओर से 9 महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश करने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल कांग्रेस विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को पूरी तरह घेरने के मूड में है।Chhattisgarh Vidhan Sabha Live सत्र के दौरान किसानों से जुड़ी समस्याओं, राज्य की कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और नवा रायपुर के नकटी गांव में हुए हालिया विवाद पर भारी हंगामे के आसार हैं। सत्र को लेकर विपक्ष की तैयारी देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है की वे इस बार सरकार के खिलाफ ‘अविश्वास प्रस्ताव’ लाने की भी पूरी तैयारी कर रहे हैं।

दिवंगत तीजन बाई को सदन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

Cg Vidhansabha Monsoon Session सत्र के पहले दिन की कार्यवाही की शुरुआत निधन उल्लेख से होगी, जिसमें प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण दिवंगत तीजन बाई को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री टंकराम वर्मा और केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

प्रश्नकाल के बाद जरूरी दस्तावेज किए जाएंगे पेश

प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद जरूरी दस्तावेज पटल पर रखे जाएंगे, जिसमें फरवरी-मार्च 2026 के प्रश्नों से जुड़े पूरे उत्तर और उस दौरान पढ़ी गई सदन की सूचनाएं शामिल होंगी। इसके साथ ही, पहले दिन विधायक अजय चंद्राकर और ब्यास कश्यप द्वारा लगाए गए दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों के तहत पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण और परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में अनियमितता के मामलों पर भी सदन में अहम चर्चा की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें :


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.