Abhinav Arora Accident Video: जन्मदिन पर बाल-बाल बचे इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा, अचानक धधक उठी हवा में फर्राटे भरती कार, आग बुझाना छोड़ करते रहे मंत्रोच्चार
Abhinav Arora Accident Video: जन्मदिन पर बाल-बाल बचे इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा, अचानक धधक उठी हवा में फर्राटे भरती कार, आग बुझाना छोड़ करते रहे मंत्रोच्चार
Abhinav Arora Accident Video: जन्मदिन पर बाल-बाल बचे इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा, अचानक धधक उठी हवा में फर्राटे भरती कार, आग बुझाना छोड़ करते रहे मंत्रोच्चार / Image: AI Generated
- इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग
- आग लगने के बीच मंत्रोच्चार करते दिखे अभिनव
- जन्मदिन पर ठाकुर जी की कृपा बताकर शेयर किया भावुक पोस्ट
नई दिल्ली: Abhinav Arora Accident Video फेमस इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा और उनका परिवार बाल-बाल बच गए। दरअसल वृंदावन जाने के दौरान उनकी कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि अभिनव के जन्मदिन पर पूरा परिवार ठाकुर जी के दर्शन के वृंदावन जा रहा था और इसी दौरान कार की टायर में आग लग गई। इस घटना का वीडियो खुद अभिनव अरोड़ा ने शेयर किया है। हैरान की बात तो ये है कि कार में आग लगने के बाद अभिवन आग बुझाने के बजाए मंत्रोच्चार करते नजर आए। जबकि पूरा परिवार आग बुझाने की गुहार लगा रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Abhinav Arora Accident Video बाल-बाल बचे अभिनव अरोड़ा
कार में आग लगने का वीडियो शेयर करते हुए अभिनव अरोड़ा ने लिखा है कि ”जन्मदिन पर ठाकुर जी ने परीक्षा भी ली… और मन की ज़िद भी पूरी की-जन्मदिन का पहला प्रणाम उनकी चौखट पर हुआ। ❤️🙏 आज वृंदावन आते समय मार्ग में एक दुर्घटना हुई। सड़क पर पड़ी ईंटों पर गाड़ी चढ़ते ही दो टायर फट गए, एलॉय व्हील टूट गया और कुछ ही क्षणों में टायर व वायरिंग में आग लग गई। एक पल के लिए सब कुछ मानो थम-सा गया…।”
एक पल के लिए सब कुछ मानो थम-सा गया
उन्होंने आगे लिखा कि ”लेकिन शायद ठाकुर जी की यही लीला थी कि उस पल भी उनका संरक्षण हमारे साथ था। राधारानी की कृपा और बाँके बिहारी जी की छत्रछाया से हम सभी पूर्णतः सुरक्षित हैं। ब्रज में एक बात अक्सर सुनने को मिलती है-“जिसका हाथ बिहारी जी थाम लें, उसे संसार की कोई विपत्ति छू नहीं सकती।” आज इस वचन का अर्थ और गहराई से अनुभव हुआ। और देखिए ठाकुर जी की कृपा… जन्मदिन की पहली घड़ी में उन्हीं के श्रीचरणों में पहुँचकर मन्दिर की चौखट पर शीश झुकाने का सौभाग्य भी मिल गया। आज जन्मदिन पर सबसे बड़ा उपहार कोई वस्तु नहीं, बल्कि प्रभु की कृपा से मिला यह जीवन है। जय श्री राधे!”
पहले भी कार पर हुआ था हमला
बता दें कि इससे पहले अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ था। राजधानी दिल्ली में भीड़ ने अभिनव अरोड़ा की कार को घेर लिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे। ज्ञात हो कि अभिनव अरोड़ा पिछले काफी समय से विवादों और सुरक्षा कारणों से चर्चा में रहे हैं। अक्टूबर 2024 में उनके परिवार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें
- Datia By Election Last Day Of Nomination : दतिया में आज बजेगा चुनावी बिगुल! CM मोहन यादव और जीतू पटवारी की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे नामांकन
- Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव से हिला गिफ्ट निफ्टी! क्या शेयर बाजार में आएगा बड़ा तूफान? मगर इन शेयरों में छिपा है गोल्डन चांस!
- Petrol Diesel Price Today 13 July 2026: 82 रुपए लीटर में पेट्रोल…, मोदी सरकार के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सुनाई राहत भरी खबर, कहा- पूरा करेंगे अच्छे दिन का वादा

Facebook


