सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी किया 60 करोड़ रूपए

सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी किया 60 करोड़ रूपए

सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए जारी किया 60 करोड़ रूपए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: April 16, 2020 10:50 am IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से बचाव एवं रोकथाम के लिए 60 करोड़ रूपए की राशि स्वास्थ्य विभाग को जारी किए है। यह राशि एसडीआरएफ से कोरोना से बचाव कार्यों के लिए जारी की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना से बचाव और राहत के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

Read More: सड़क पर फालतू घूमने से मना करने पर बिल्डर को चाकू मारा, आरोपी युवक गिरफ्तार

वहीं, दूसरी ओर भूपेश बघेल की पहल पर लाॅकडाउन में फंसे राज्य एवं राज्य से बाहर के एक लाख 62 हजार 649 श्रमिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर राहत पहुंचाई गई है। इनमें से 37 हजार 247 श्रमिकों को लगभग 102 लाख रूपए (राशन एवं नगद) के रूप में नियोजकों, नगर निगमों और श्रम विभाग के सहयोग से व्यवस्था करायी गई। वही विभिन्न नियोजकों के माध्यम से श्रमिकों को 24 लाख 77 हजार रूपए एडवांस सैलरी के रूप में भी दिलायी गई है। इसी प्रकार अन्य राज्यों में फसे 6 हजार 584 श्रमिकों के खाते में तत्कालिक व्यवस्था के रूप में 19 हजार 72 लाख रूपए जमा करवाया गया।

Read More: छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर, 6 और कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 10 का इलाज जारी

साथ ही राज्य स्वास्थ्य बीमा सेवाएं द्वारा संचालित क्लीनिकों में 20 हजार 583 श्रमिकों का निःशुल्क इलाज कर दवाई आदि वितरित किया गया। कुली वर्ग एवं तृतीय लिंग वाले 58 हजार 128 श्रमिकों को (राशन एवं नगद) तथा अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। जिसकी लागत 124 लाख 19 हजार रूपए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न राहत शिविरों में एक हजार 661 श्रमिकों के लिए भोजन, राशन आदि की व्यवस्था की गई है। वही श्रमिक वर्क प्लेस में 2 हजार 748 श्रमिकों के लिए राशन, चिकित्सा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Read More: दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, किसानों को मुआवजा देने की मांग की


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"