Watch Video: CM भूपेश बघेल बोले- अगर छत्तीसगढ़ में अडानी भी नियम विपरीत काम करेंगे तो…
Watch Video: CM भूपेश बघेल बोले- अगर छत्तीसगढ़ में अडानी भी नियम विपरीत काम करेंगे तो...
रायपुर: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर एक ओर जहां प्रदेश की सियासत में सरगर्मी बढ़ी हुई है, वहीं दूसरी ओर सीएम भूपेश बघेल जनता की समस्याओं का निदान करने में लगे हुए हैं। इसी चलते सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से रूबरू होकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि छ्तीसगढ़ में किसी को भी अवैधानिक कार्य नहीं करने दिया जाएगा, चाहे वो कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो। अगर अडानी नियम विपरीत काम कर रहे हैं तो उन्हें भी हम काम करने नहीं देंगे। यह नवा छत्तीसगढ़ है और नवा छत्तीसगढ़ की सरकार पूंजीपतियों की नहीं, किसान, आदिवासी और आमजनों की है।

छ्तीसगढ़ में किसी को भी अवैधानिक कार्य नहीं करने दिया जाएगा, चाहे वो कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो! अगर अडानी नियम विपरीत काम कर रहे हैं तो उन्हें भी हम काम करने नहीं देंगे।

यह नवा छत्तीसगढ़ है और नवा छत्तीसगढ़ की सरकार पूंजीपतियों की नहीं, किसान, आदिवासी और आमजनों की है। pic.twitter.com/9xmQ4FBGJ8
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 29, 2019

बता दें कि शुक्रवार को भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस योजना को बंद करने से स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार गरीब विरोधी है। दाल भात केंद्रों के बंद होने पर बघेल ने कहा कि 128 दाल भात केंद्र बंद हो जाएंगे। केंद्र ने सस्ता चावल देने से मना कर दिया है। भूपेश ने कहा कि 2013 में रमन सिंह ने बोनस देने का वादा किया, लेकिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनते ही कहा कि जो राज्य बोनस देंगे उनका धान केंद्र सरकार नहीं खरीदेगी।
Read More: बदली गई परीक्षा प्रणाली, अब पहली से 8वीं कक्षा की परीक्षाएं भी होंगी बोर्ड की तर्ज पर
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव में वोट लेने के लिए किसानों से झूठ बोलती है। किसान समझ जाएं कि मोदी फिर आए तो ठगी ही होगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद पर हो रही कार्रवाई के बारे में उन्होंने कहा कि डॉ पुनीत गुप्ता पर कार्रवाई हो रही है वह राजनीतिक नहीं है, बल्कि DKS में गड़बड़ी करने पर हो रही है। वहां मनमाने तरीके से काम किए जा रहे थे। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि पुनीत गुप्ता को पुलिस जांच में सहयोग करना चाहिए, भागे-भागे नहीं फिरना चाहिए।

Facebook