प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर भूपेश बघेल का मोदी-शाह पर करारा प्रहार, कहा- शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर भूपेश बघेल का मोदी-शाह पर करारा प्रहार, कहा- शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर भूपेश बघेल का मोदी-शाह पर करारा प्रहार, कहा- शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: November 28, 2019 6:35 am IST

रायपुर: भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान को लेकर पूरे देश की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। देश के सभी कोने से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर करारा प्रहार किया है।

Read More: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बाद एक और विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए

Read More: सदन में ‘गोडसे’ को देशभक्त बताना प्रज्ञा ठाकुर को पड़ा भारी, हटाई गईं रक्षा मंत्रालय के कमेटी से

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा। नरेंद्र मोदीजी और अमित शाहजी सामने आकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर देश के समक्ष अपना रूख स्पष्ट करें। वे देश के सामने कहें कि गांधी के हत्यारे गोडसे के प्रति उनके मन में क्या है।

Read More: राहुल गांधी ने साध्वी प्रज्ञा को बताया ‘आतंकी’, बोले- गोडसे को देशभक्त बताना भारतीय संसद के लिए दुखदाई

Read More: आसमान को बादलों ने घेरा, कई इलाकों में छाया अंधेरा, ओले के साथ झमाझम बारिश

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी को स्पष्ट करना चाहिए कि वो गांधी के साथ हैं या गोडसे के साथ? मुँह में गांधी और दिल में गोडसे नहीं चलेगा।गांधी के देश में गोडसे महिमामंडित नहीं हो सकता।

Read More: राजभाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ी में होगी विधानसभा की कार्यवाही, राजभाषा में पूछा जाएगा प्रश्न, जवाब भी छत्तीसगढ़ी में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"