सीएम भूपेश बघेल बोले- “नवा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ रचना है सच भारत”

सीएम भूपेश बघेल बोले- "नवा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ रचना है सच भारत"

सीएम भूपेश बघेल बोले- “नवा छत्तीसगढ़ के साथ-साथ रचना है सच भारत”
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: March 10, 2019 3:07 pm IST

रायपुर: लोकसभा चुनाव की तरीखों के ऐलान होने के बाद से पूरे देश के सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। तारीखों के होते ही नेता अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक्टिव हो गए हैं और उनके लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर कमेंट्स आने लगे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ​भी ट्वीट किया है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है ”एक आखिरी सीढ़ी है जिसको पार करना है, एक बार फिर जीत पर अधिकार करना है। नहीं मालूम कितना गहरा है यह दरिया, हमें इस बार यही दरिया पार करना है। जुमलेबाजों को दिल्ली से उखाड़ फेंकना है, नवा छग संग ‘सच भारत’ साथ-साथ रचना है।

Read More: मध्य प्रदेश में 4 चरणों में होगा मतदान, देखिए आप को कब करना है वोटिंग

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम को आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में 7 चरणों में चुनाव संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में मतदान होगा। 11 सीटों पर तीन चरणों में मतदान कराया जाएगा।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"