सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर-भोपाल वाणिज्यिक विमान सेवा शुरू करने के निर्णय का किया स्वागत, ट्वीट कर कही ये बात

सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर-भोपाल वाणिज्यिक विमान सेवा शुरू करने के निर्णय का किया स्वागत, ट्वीट कर कही ये बात

सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर-भोपाल वाणिज्यिक विमान सेवा शुरू करने के निर्णय का किया स्वागत, ट्वीट कर कही ये बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: August 25, 2020 5:20 pm IST

रायपुर: बिलासपुर में बहुप्रतीक्षित चकरभाठा एयरपोर्ट से हवाई सेवा का लाभ जल्द मिलने वाला है। पहली हवाई सेवा बिलासपुर- भोपाल- बिलासपुर के संचालन की अनुमति मिल गयी है। भारत सरकार की कंपनी एलायन्स एयर को इसे आवंटित कर दिया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले का सीएम भूपेश बघेल ने स्वागत किया है। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को ट्वीट कर नए सुझाव दिए हैं।

Read More: कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, मानसून सत्र के अंतिम दिन 11 विधेयकों को किया जाएगा पास

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को ट्वीट कर बिलासपुर से भोपाल कमर्शियल हवाई सेवाएं प्रारम्भ करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है की छत्तीसगढ़ को हवाई सेवा का असल फायदा तभी मिलेगा जब बिलासपुर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुम्बई जैसे महानगरों से जोड़ा जाएगा। यात्रियों की अधिक संख्या होने से आर्थिक रूप से भी ऐसा करना ज़्यादा लाभप्रद विकल्प होगा। उन्होंने आशा जताई है की केंद्र सरकार इस पर विचार करेगी।

Read More: इस राज्य के सचिवालय में लगी भीषण आग, सोना तस्करी के सबूत मिटाने की साजिश, विपक्ष ने लगाया आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"