सीएम भूपेश बघेल कल जांजगीर-चांपा प्रवास पर रहेंगे, 1083 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण

सीएम भूपेश बघेल कल जांजगीर-चांपा प्रवास पर रहेंगे, 1083 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण

सीएम भूपेश बघेल कल जांजगीर-चांपा प्रवास पर रहेंगे, 1083 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: January 4, 2021 11:21 am IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 05 जनवरी को जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में 1083 करोड़ रूपए  से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगें। इनमें 292.10 करोड़ रूपए के 419 कार्यो का लोकार्पण एवं 820.93 करोड़ रूपए के 836 कार्यो का भूमि पूजन शामिल हैं। इसके अलावा कृषि,उद्यान, मछली पालन, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं  के तहत 1051 हितग्रहियो को  सामग्री एवं चेक का वितरण करेंगे।

Read More: JEE, नीट एवं नर्सिग की निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन 5 जनवरी तक, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में 820 करोड़ 93 लाख रुपए के 836 विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन किया जाएगा। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 31 करोड़ 49 लाख रुपए के 228 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 514.15 करोड रुपए की 68 कार्य, जल संसाधन विभाग के 19.235 करोड़ रूपए के 04 कार्य,  स्कूल शिक्षा विभाग के 1.21 करोड़ रूपए के 03 कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 15.56 करोड़ रूपए के 12 कार्य शामिल है। इसी प्रकार क्रेडा के 7.125 करोड़ रूपए के 132 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 139.420 करोड़ रूपए की लागत के 370 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 89.045 करोड़ रूपए के 16 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 3.710 करोड़ रूपए की लागत के 03 शामिल हैं।

Read More: एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने सीएम भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात

इसी प्रकार लोकार्पण के कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के 13.855 करोड़ रूपए के 18 कार्य, आदिवासी विकास विभाग द्वारा 1.62 करोड़ रूपए की लागत का एक कार्य,  मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना – 12.431 करोड़ रूपए के 26 कार्य,  स्कूल शिक्षा विभाग के 2.9 करोड़ रूपए के 02 कार्य, आयुर्वेद विभाग 27 लाख रूपए की लागत के कार्य, गृह निर्माण मंडल के 5.15 करोड़ रूपए के चार कार्य लोक निर्माण विभाग के 200 करोड रूपए के 24 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 3.26 करोड़ रूपए के 08 कार्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 22.51 करोड़ रूपए के 334 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इन अधिकारियों के वाहन भत्ते पर लगेगी रोक, निजी वाहन के नाम पर वसूल रहे थे मोटी रकम

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"