23 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर बिहार जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, लहरी सराय में कार्यक्रम में होंगे शामिल

23 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर बिहार जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, लहरी सराय में कार्यक्रम में होंगे शामिल

23 दिसंबर को एक दिवसीय दौरे पर बिहार जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, लहरी सराय में कार्यक्रम में होंगे शामिल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: December 20, 2020 5:18 pm IST

रायपुरः सीएम भूपेश बघेल बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार जाएंगे। प्रवास के दौरान सीएम बघेल दरभंगा जिले के लहरी सराय में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया गया कि सीएम बघेल दोपहर 12.50 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होंगे।

Read More: डॉ. शिवकुमार तमेर होंगे दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष, तो विरेंद्र कुमार साहू को मिली भिलाई की जिम्मेदारी, महामंत्री के लिए इन नामों पर लगी मुहर

जारी शेड्यूल के अनुसार सीएम बघेल दोपहर करीब 12.50 बजे वशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होंगे और 2.30 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे 2.50 बजे लहरी सराय पहुंचेंगे। यहां सीएम बघेल एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Read More: शादी के एक महीने बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी की कोशिश, महिला की मौत, युवक की हालत गंभीर

लहरी सराय से भूपेश बघेल 04.05 बजे दरभंगा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे सीएम भूपेश बघेल वापस स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सीएम बघेल सीधे सीएम हाउस पहुंचेंगे।

Read More: कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह की पहली जूम मीटिंग में शामिल हुए राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"