नरेंद्र मोदी की ताजपोशी में शामिल नहीं होंगे सीएम भूपेश बघेल, जानिए क्या है वजह
नरेंद्र मोदी की ताजपोशी में शामिल नहीं होंगे सीएम भूपेश बघेल, जानिए क्या है वजह
रायपुर: सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को मीडिया से रूबरू होकर बड़ा बयान दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि वो नरेंद्र मोदी को जीत बधाई देते हैं, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट राइट एक्ट की बैठक का प्रोग्राम पहले ही तय था, जिसके चलते वे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए पीएमओ से अलग से समय मांगा है और उनसे अलग से मिलकर भी बधाई देंगे।
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: I want to congratulate PM Modi. Due to prior commitments, I will not be able to go for his oath ceremony tomorrow. I have sought time from PMO to meet him later. pic.twitter.com/UuzPl1jg0R
— ANI (@ANI) May 29, 2019
बस्तर दौरे को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि इस दौरान फॉरेस्ट राइट एक्ट और बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक होगी। बैठक के दौरान नक्सल समस्याओं को लेकर अलग-अलग लोगों से मुलाकात कर चर्चा भी की जाएगी। 2 दिन का भी दौरा रहेगा जिसमें चीफ सेक्रेटरी सहित सभी विभाग के प्रमुख और मंत्री भी शामिल होंगे।
Read More: गरीब सवर्णों को एक माह के अंदर मिलेगा आय और संपत्ति प्रमाण पत्र, दिशा निर्देश जारी
बता दें कि प्रचंड जीत के बाद एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों ने नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहुमत दल का नेता चुना है। नरेंद्र मोदी 30 मई को शाम 7 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों के प्रमुख सहित भारत के कई नामी लोगों को न्योता दिया गया है।

Facebook


