8 मार्च को बिलासपुर और 9 मार्च को अमरकंटक और रतनपुर प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल

8 मार्च को बिलासपुर और 9 मार्च को अमरकंटक और रतनपुर प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल

8 मार्च को बिलासपुर और 9 मार्च को अमरकंटक और रतनपुर प्रवास पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: March 8, 2020 6:13 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 मार्च को रायपुर से शाम 4.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5 बजे बिलासपुर के सरकण्डा स्थित एसईसीएल हेलीपेड पहुंचेंगे। बघेल वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More: अवैध कटाई रोकने जंगल पहुंचे वन विकास निगम के अधिकारियों को ग्रामीणों ने पीटा, ग्रामीणों ने भी लगाया मारपीट का आरोप

मुख्यमंत्री अगले दिन 9 मार्च को सवेरे 10 बजे बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.40 बजे मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। बघेल अमरकंटक में मंदिर दर्शन करने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे रतनपुर पहुंचेंगे और वहां मंदिर दर्शन तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Read More: पूर्व राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ, कल होगा अंतिम संस्कार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"