राजनांदगांव प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल, जिले की जनता को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राजनांदगांव प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल, जिले की जनता को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राजनांदगांव प्रवास पर सीएम भूपेश बघेल, जिले की जनता को देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: November 21, 2019 12:27 am IST

रायपुर: सूबे के मुखिया भूपेश बघेल इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भूपेश बघेल राजनांदगांव दौरे पर हैं। इस दौरान वे जिले की जनता को करोड़ा रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही इलाके की जनता को पट्टा वितरण भी करेंगे। बता दें बुधवार भूपेश बघेल धमतरी और उससे एक दिन पहले बालोद और बेमेतरा प्रवास पर थे।

Read More: साक्षात्कार दीजिए और सीधे पाएं केंद्र सरकार की नौकरी, इंटरव्यु 22 नवंबर तक हैं आयोजित

मिली जानकारी के अनुसार अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल ग्राउंड में दोपहर 2.40 बजे से आयोजित समारोह में 138 करोड़ 71 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 53 करोड़ 32 लाख 29 हजार रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 85 करोड़ 20 लाख 60 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल समारोह में राजीव आश्रय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टे भी वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 18 लाख रूपए लागत की सामग्री का वितरण भी करेंगे। समारोह की अध्यक्षता वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मोहम्मद अकबर करेंगे।

Read More: ससुराल पक्ष ने दामाद का प्रायवेट पार्ट काटकर किया अलग, पति- पत्नी के विवाद में सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/idtBtKNrETE” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"