सोनिया गांधी के नेतृत्व में CAA और NRC के खिलाफ राजघाट में प्रदर्शन, शामिल होने दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री

सोनिया गांधी के नेतृत्व में CAA और NRC के खिलाफ राजघाट में प्रदर्शन, शामिल होने दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री

सोनिया गांधी के नेतृत्व में CAA और NRC के खिलाफ राजघाट में प्रदर्शन, शामिल होने दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: December 23, 2019 8:34 am IST

भोपाल: एनआरसी और सीएए को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कई जगहों पर हिंसक घटनाओं के चलते प्रदर्शन कारियों को अपन जान भी गवानी पड़ी है। उत्तर प्रदेश में एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत की जानकारी मिली है। वहीं, सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं। इस कानून के विरोध में कांग्रेस का भी प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस के प्रदर्शन में देश के कई राज्यों के कांग्रेस नेता शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सीएम कमलनाथ भी इस प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए।

Read More: दरवाजा खोलने और संदेश भेजने के लिए इस महिला ने शरीर पर लगवा रखी है दो चिप, बोली- आसान हो गई जिंदगी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में दिल्ली के राजघाट में आयोजित होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सीएम कमलनाथ सोमवार को ​भोपाल से रवाना हुए।

Read More: निजी स्कूलों की मनमानी रोकने प्रशासन का आदेश, कहा- 15 जनवरी तक DEO ऑफिस में जमा करें किताबों की सूची

भिलाई में संविधान बचाओ रैली
वहीं, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भिलाई में आयोजित संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली में सर्व समाज के प्रतिनिधियों सहित 5000 से अधिक लोग शामिल होंगे।

Read More: झारखंड चुनाव परिणाम: CM रघुबर दास हुए पीछे, निर्द​लीय उम्मीदवार आगे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"