सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, ‘महाराज के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’

सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 'महाराज के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की'

सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, ‘महाराज के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 20, 2020 8:04 am IST

भोपाल। फ्लोर टेस्ट से पहले इस्तीफे के ऐलान के बाद सीएम कमलनाथ ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सीएम ने भाजपा पर सरकार गिराने का आरोप लगाया। नई सरकार के गठन पर प्रक्रिया अब आगे बढ़ेगी। बहुमत वाले दल को सरकार बनाने का मौका दिया जाएगा।

पढ़ें- मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ देंगे इस्तीफा, बोले- 15 महीने में कोई घोट…

ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान ने इसे जनता का जीत बताते हुए ट्वीट कर सत्यमेव जयते लिखा है। शिवराज पहले ही कह रहे थे कि सरकार के पास बहुमत नहीं है इस नाते उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था।  

पढ़ें- बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट, कहा- मध्यप्रदेश में आज …

नई सरकार के गठन तक कमलनाथ सीएम के तौर पर काम करते रहेंगे। उनका मंत्रिमंडल भी बना रहेगा। हालांकि वे इस दौरान नीतिगत फैसला नहीं ले पाएंगे। 

पढ़ें- आज की तारीख में कांग्रेस के पास बहुमत नहीं, धन के बल पर सत्ता में आ.


लेखक के बारे में