Jashpur By-Election BJP Victory: जशपुर नगर पालिका उपचुनाव में BJP की शानदार जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
Jashpur By-Election BJP Victory: नगर पालिका परिषद जशपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है।
Jashpur By-Election BJP Victory /Photo Credit: IBC24
HIGHLIGHTS
- भाजपा ने जशपुर नगर पालिका उपचुनाव की दोनों सीटों पर दर्ज की जीत
- वार्ड 8 में प्रेमलता साहू और वार्ड 14 में प्रिया सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशियों को हराया
- जीत के बाद विधायक रायमुनि भगत ने विजयी प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर दी बधाई
Jashpur By-Election BJP Victory: छत्तीसगढ़ के नगर पालिका परिषद जशपुर के वार्ड क्रमांक 8 एवं 14 में हुए पार्षद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। उपचुनाव में वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता साहू ने कांग्रेस की उर्मिला भगत को 164 मतों से हराया। प्रेमलता साहू को 381 जबकि उर्मिला भगत को 217 मत मिले।
विधायक ने मिठाई खिलाकर दी बधाई
Jashpur By-Election BJP Victory वहीं, वार्ड क्रमांक 14 में भाजपा की प्रिया सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी प्यारी कुजूर को 90 मतों से पराजित किया। प्रिया सिंह को 186 और प्यारी कुजूर को 96 मत प्राप्त हुए। प्रशासन की निगरानी में उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होने के साथ ही नगर पालिका परिषद जशपुर के दोनों रिक्त वार्डों को नए जनप्रतिनिधि मिल गए हैं। जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने दोनों प्रत्याशियों को विजयी होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

ये भी पढ़ें
- Raipur Cyber Crime: राजधानी में शेयर ब्रोकर हुआ ठगी का शिकार, शातिरों ने WhatsApp से ऐसे ठगे 85 लाख रुपए, तरीका उड़ा देगा होश
- Chhattisgarh Me APK File Scam: सावधान! शादी का कार्ड समझकर खोली APK फाइल, चंद मिनटों में खाली हो गया बैंक अकाउंट, ठगों ने राजधानी में 356 लोगों को बनाया निशाना
- Muzaffarpur Hospital Fire News: बढ़ता जा रहा है दर्दनाक हादसे का आंकड़ा, पूरे इलाका सदमे में, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक
- Flex Fuel Car Launched: पेट्रोल की टेंशन खत्म? Maruti Wagon R अब नए अंदाज में आई सामने, अब इथेनॉल पर भी चलेगी और बचाएगी ईंधन का खर्च!
- HIV Positive Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले 50 से अधिक HIV संक्रमित मरीज, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पूरे प्रदेश में होगी जांच, पिछले 9 साल के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

Facebook


