MP Rajya Sabha Chunav 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान, मध्यप्रदेश से इन दो नेताओं को मिला टिकट, यहां देखें पूरी सूची
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों का ऐलान, मध्यप्रदेश से इन दो नेताओं को मिला टिकट, MP Rajya Sabha Chunav 2026 BJP Candidate List
CG BJP Core Group News/ Image Source : X
भोपालः MP Rajya Sabha Chunav 2026 भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश से तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल प्रत्याशी होंगे। तरुण चुग वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इसके साथ ही वे पार्टी की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ समिति के सदस्य भी हैं। वहीं रजनीश अग्रवाल बीजेपी के प्रदेश मंत्री है।
बता दें कि पंजाब के अमृतसर से आने वाले तरुण चुग छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। वह इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्हें पार्टी का संकटमोचक और बेहतरीन चुनावी रणनीतिकार माना जाता है।उनके पास जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी रही है। चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और रैलियों का सफल मैनेजमेंट कराने के लिए पार्टी उन्हें आगे रखती है। इस लिस्ट में तरुण चुग ही ऐसे नाम हैं, जिन्हें दूसरे राज्य से उम्मीदवार बनाया गया है बाकी सभी उम्मीदवार जिस राज्य से हैं वहीं से उम्मीदवार हैं।
पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा, मानसिंह परमार, जीतेंद्र मेघजीभाई, कंजारिया को टिकट दिया है। वहीं मणिपुर से ए शारदी देवी को, राजस्थान से डॉ। अलका गुर्जर और सतीश पुनिया को उम्मीदवार बनाया है। ओडिशा से देबाशीष सामंतराय पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
- Flex Fuel Car Launched: पेट्रोल की टेंशन खत्म? Maruti Wagon R अब नए अंदाज में आई सामने, अब इथेनॉल पर भी चलेगी और बचाएगी ईंधन का खर्च!
- Muzaffarpur Hospital Fire News: बढ़ता जा रहा है दर्दनाक हादसे का आंकड़ा, पूरे इलाका सदमे में, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक
- Mahadev Satta App Bilaspur High Court : कागजों में बंद नहीं रहेगा सट्टे का पैसा! महादेव ऐप केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ED के 423 करोड़ रुपये को लेकर आया नया आदेश
- PM Kisan 23rd Installment: PM किसान की अगली 2000 रुपये किस्त चाहिए? तो फौरन कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो खाते में आने वाला पैसा बीच में ही अटक सकता है!
- Monsoon Arrival India: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अब होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने 9 जून तक जारी की चेतावनी
- Barkatullah University Name Change : बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने की इनसाइड स्टोरी! क्या राजा भोज के नाम पर होगा नया नाम, कार्यपरिषद के फैसले से मचा हड़कंप
- Today Live Breaking News and Updates 4 June 2026: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग,हादसे में 15 लोगों की मौत

Facebook


