1 जून से अनलॉक होगा मध्यप्रदेश, चर्चा के लिए 31 को होगी कैबिनेट मंत्रियों की बैठक

1 जून से अनलॉक होगा मध्यप्रदेश, चर्चा के लिए 31 को होगी कैबिनेट मंत्रियों की बैठक

1 जून से अनलॉक होगा मध्यप्रदेश, चर्चा के लिए 31 को होगी कैबिनेट मंत्रियों की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 27, 2021 10:13 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने लगी है। संक्रमण की गति धीमी होने के बाद सरकार अब प्रदेश के सभी जिलों को अनलॉक करने पर विचार कर रहे हैं। अनलॉक पर चर्चा के लिए सीएम शिवराज ने 31 मई को मंत्रिमंडन की बैठक बुलाई है।

Read More: बच्चे के जवाब ने जीता एसपी का दिल, उपहार पाकर खुशी से झूम उठा मासूम

ज्ञात हो कि आज भी मंत्रियों के बीच अनलॉक को लेकर चर्चा हुई, जिसके बाद यह तय किया गया कि राज्यों के बॉर्डर पर सख्ती जारी रहेगी, 50% सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति पर सहमति बनी हैं यानि आधे कर्मचारियों के साथ सरकारी कार्यालय खुलेंगे।

Read More: 7th Pay Commission, इस माह से करोड़ों सरकारी कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी, पीएफ, ग्रेच्युटी में भी होगा इजाफा.. जानिए

इसके अलावा प्रदेश में राजनीतिक और धार्मिक गैदरिंग बंद रहेंगी, मंदिरों में एक समय में पुजारी के अतिरिक्त दो अन्य श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। वहीं मॉल, टॉकीज बंद होंगे, हवाई यात्रा शुरू रहेंगी, निर्माण कार्य और सर्विस प्रोवाइडर संबंधी गतिविधियां चालू रहेंगी। यह भी तय हुआ है कि पंजीयन और एग्रीकल्चर कार्यालय खुलेंगे। शादी समारोह में दोनों पक्षों से 20-20 लोगों की संख्या में उपस्थिति रहेगी। मृत्यु भोज में भी 20 लोगों की संख्या को अनुमति होगी।

Read More: 18 साल की उम्र में शादी करना होगा अनिवार्य, यहां दुष्कर्म रोकने के लिए बनेगा कानून


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"