राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘बानगी’ का विमोचन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया 'बानगी' का विमोचन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘बानगी’ का विमोचन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: March 7, 2021 2:03 pm IST

भोपाल: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दमोह में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में जनजातीय कार्य विभाग के प्रकाशन ‘बानगी’ का विमोचन किया। ‘बानगी’ पुस्तिका मध्यप्रदेश की जनजातीय विरासत, विकास और सफल गाथाओं पर केन्द्रित है। मुख्यमंत्री चौहान ने विमोचन के बाद पुस्तक की प्रथम प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द को भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल और केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जनजाति और अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सु मीना सिंह, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित विधायकगण, प्रमुख सचिव मती पल्लवी जैन गोविल, संचालक टीएडीपी सु शैलबाला मार्टिन अन्य प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में जनजाति समुदाय के लोग मौजूद थे।

Read More: कुतुब मीनार की जगह मंदिर था? पूजा करने के लिए कोर्ट में याचिका के क्या हैं मायने

पुस्तिका की विषय वस्तु
जनजातीय परिदृश्य, विरासत, विकास, संस्कृति और सफलता की कहानियों पर केन्द्रित पुस्तिका ‘बानगी’ में जनजातीय विरासत और प्रगति के विभिन्न आयामों और उपलब्ध्यिों को प्रस्तुत किया गया है। मध्यप्रदेश में जनजातीय विकास को रेखांकित करती ‘बानगी’ पुस्तक की संकल्पना और सम्पादन विभाग की अधिकारी डॉ. स्वाति तिवारी ने किया है। चार खण्ड में विभाजित इस पुस्तक के प्रथम खण्ड में जनजातीय संस्कृति और परम्परा, जनजातीय विकास, अवधारणा, आयाम एवं क्षेत्रीय विकास योजनाओं को दर्शाया गया है। द्वितीय खण्ड में विभिन्न योजनाओं पर केन्द्रित सफलता की 40 कहानियाँ हैं। तृतीय खण्ड में अभिनव पहल के रूप में अनूठी योजनाओं की बात रखते हुये उनकी सफलता पर केन्द्रित 11 गतिविधियों को रेखांकित किया गया है।चतुर्थ खण्ड मेँ जनजातीय अभिव्यक्ति की समृद्ध परम्पराओं में शामिल वाचक साहित्य, नृत्य, पर्व, कला एवं संग्रहालयों इत्यादि से संबंधित संक्षिप्त है। सवा सौ पृष्ठ में जनजातीय संस्कृति, विकास की चित्रमय बानगी है।

Read More; श्रीकृष्ण से प्रेरित होकर गढ़ा गया था ‘जैक स्पैरो’ का दमदार किरदार..

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"