राजधानी की सड़कों पर दौड़ेंगी CNG बसें, सिटी लिंक लिमिटेड ने जारी किया टेंडर
राजधानी की सड़कों पर दौड़ेंगी CNG बसें, सिटी लिंक लिमिटेड ने जारी किया टेंडर
भोपाल: राजधानी की सड़कों पर जल्द ही CNG बसें चलाई जाएंगी। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने बसों की खरीदी के लिए टेंडर जारी कर दिया है। कुल 300 बसों का संचालन सीएनजी से किया जाना है। इसमें पहले चरण में 50 बसों को चलाया जाएगा। भोपाल के बैरागढ़, भानपुर, आरिफ नगर, होशंगाबाद रोड और लिंक रोड नंबर-3 पर 5 नए सीएनजी स्टेशन खुलेंगे।
Read More: कथित गड़ा धन खोजने में लगा शिक्षक, खुदाई में लगे एक मजदूर की मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर
शहर में गैसलाइन बिछा रही थिंक गैस कंपनी के ऑफर को नगर निगम की स्वीकृति मिल गई है। स्टेशन खुलने के बाद निगम को डबल फायदा होगा। गाड़ियों के लिए मार्केट रेट से 7% कम में गैस मिलेगी और दूसरा प्राइवेट गाड़ियों में गैस बेचने पर कंपनी, निगम को 3% कमीशन भी देगी। इसके अलावा आदमपुर छावनी में भी कचरे से सीएनजी गैस बनाने का प्रोजेक्ट जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक इन स्टेशनों से निगम की बस, कार या ई-बाइक को मार्केट रेट से 7% कम में गैस मिलेगी। इसका फायदा सीधे तौर पर बसों में यात्रा करने वालों को मिलेगा।

Facebook


