25 नवंबर से कलेक्टरों के तबादले पर लगेगी रोक, बेहद जरूरी होने पर लेनी होगी निर्वाचन आयोग की अनुमति

25 नवंबर से कलेक्टरों के तबादले पर लगेगी रोक, बेहद जरूरी होने पर लेनी होगी निर्वाचन आयोग की अनुमति

25 नवंबर से कलेक्टरों के तबादले पर लगेगी रोक, बेहद जरूरी होने पर लेनी होगी निर्वाचन आयोग की अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 11, 2019 3:24 am IST

भोपाल: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने ही नहीं बल्कि प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टरों के तबादलों पर 25 नवंबर को रोक लगा दी जाएगी। मतदाता सूची तैयार करने के काम के चलते प्रदेश के एसडीएम और बीएलओ के तबादलों पर रोक लगा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन यानी 20 जनवरी तक प्रदेश में कलेक्टरों के तबादले नहीं होंगे। यदि सरकार को किसी अधिकारी को तबादला करना बेहद जरूरी है तो इसके लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी।

Read More: सियासी घमासान के बीच मोदी कैबिनेट के मंत्री ने किया इस्तीफे का ऐलान, जानिए क्या है वजह

गौरतलब है कि तबादलों पर प्रतिबंध होने के बावजूद मुख्यमंत्री समन्वय से अनुमति लेकर तबादला किया जा रहा है, लेकिन अब 25 नवंबर से इस पर रोक लगा दी जाएगी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से कलेक्टरों के तबादले की सुगबुगाहट हो रही थी, लेकिन किसी वजह से टाल दिया जा रहा था। अब जारी निर्देश के अनुसार सरकार 25 नवंबर से 20 जनवरी 2020 तक कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी), एसडीएम (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) और बूथ लेवल ऑफिसर (शिक्षक सहित अन्य कर्मचारी) के तबादला नहीं कर पाएगी।

Read More: बॉडी बिल्डिंग का शौक पड़ गया भारी, मसल्स पॉवर बढ़ाने की दवा खाने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/1ogbB6UTHx8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"