डंपर और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दो आरक्षक की मौत
डंपर और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में दो आरक्षक की मौत
सिवनी। लखनवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम कातलबोडी के पास देर रात हादसा हुआ है। इस हादसे में डंपर की चपेट में आने से दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई। दोनों सिवनी पुलिस लाइन में पदस्थ थे।
Read More News: शहर से बाहर जाने वालों की अनुमति के लिए जिला प्रशासन ने इन तीन अधिक…
जानकारी के अनुसार हादसा बीती देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को कुचल दिया। दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हादसा सिवनी के नजदीक छिंदवाड़ा रोड पर देर रात हुआ।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मीडिया बुलेटिन, आज फिर मिला एक कोरोना …
हादसे के बाद चालक डंपर को घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। बहरहाल पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेज दिया है और डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।
Read More News: नगरपालिका परिषद की बैठक में हंगामा, बोतल में गंदा पानी लेकर पहुंचे …
जबलपुर में ट्रक चालक युवक को कुचला
जबलपुर में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइ सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उमरिया रोड पर हुआ है। यह इलाका खमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
Read More News:शराब के लिए लाइन में लगने वालों पर फूलों की वर्षा, शख्स ने बोला- इन्हीं के कंधों पर टिकी है

Facebook


