कांग्रेस जिलाध्यक्षों की कल होगी बैठक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की कल होगी बैठक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होंगे शामिल, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर। राजीव भवन में गुरुवार दोपहर 12 बजे से जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे। बैठक में जिला कार्यकारिणी विस्तार, 22 ज़िलों में बनने वाले कांग्रेस भवन निर्माण और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनों तक ले जाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।
Read More News:प्रदेश की राजधानी सहित इस शहर में 100 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, दिन में मंडी बंद रखने के निर्देशों की उड़ी धज्जियां
दूसरी ओर बैठक से पहले ही जांजगीर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। पद से हटाने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मिले। कार्यकर्ताओं के अनुसार जिला अध्यक्ष चौलेशवर चंद्राकर ने पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं। ऐसे में नेता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की मांग कार्यकर्ताओं ने की है।
Read More News:देश में बीते 24 घंटे में 29,429 कोरोना पॉजिटिव मिले, 582 ने तोड़ा दम, संक्रमितों की संख्या 9 लाख 36 हजार के पार

Facebook


