सामने आई कांग्रेस नेता की दबंगई, पार्टी को वोट देने के लिए युवक को दी धमकी, फिर कर दी पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

सामने आई कांग्रेस नेता की दबंगई, पार्टी को वोट देने के लिए युवक को दी धमकी, फिर कर दी पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

सामने आई कांग्रेस नेता की दबंगई, पार्टी को वोट देने के लिए युवक को दी धमकी, फिर कर दी पिटाई, वायरल हुआ वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: October 1, 2020 4:16 pm IST

अशोकनगर: मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए तारिखों का ऐलान हो चुका है। तारिखों के ऐलान होने के साथ ही प्रदेश के सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। वहीं दूसरी ओर नेताओं की बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है, लगातार नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता की दबंगई का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की धमकी देते और एक युवक की पीटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

Read More: आयात शुल्क मूल्य बढ़ने से तेल तिलहन कीमतों में सुधार, मूंगफली में नरमी, सरसों की मजबूती बरकरार

मिली जानकारी के अनुसार मामला अशोकनगर जिले के मुंगावली अचलगढ़ गांव का है, जहां इन दिनों कांग्रेस नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता एक युवक को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की धमकी दे रहे हैं और उनसे गाली-गलौज कर रहे हैं। हद तो तब हो गई, कांग्रेस नेता ने एकाएक उस युवक की पिटाई शुरू कर दी। हालांकि अभी कांग्रेस नेता के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

Read More: हाथरस की घटना को लेकर UP के एडिशनल DGP का बड़ा बयान, कहा- लड़की से नहीं हुआ बलात्कार, इस वजह से हुई मौत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"