Asaduddin Owaisi Statement: ‘अगर मुसलमान होता तो बुलडोजर चल चुका होता’, राम मंदिर ट्रस्ट मामले में ओवैसी का तीखा बयान, चंपत राय को लेकर भी दागे सवाल

Asaduddin Owaisi Statement: 'अगर मुसलमान होता तो बुलडोजर चल चुका होता', राम मंदिर ट्रस्ट मामले में ओवैसी का तीखा बयान, चंपत राय को लेकर भी दागे सवाल

Asaduddin Owaisi Statement: ‘अगर मुसलमान होता तो बुलडोजर चल चुका होता’, राम मंदिर ट्रस्ट मामले में ओवैसी का तीखा बयान, चंपत राय को लेकर भी दागे सवाल

Asaduddin Owaisi Statement | Photo Credit: AI

Modified Date: June 30, 2026 / 10:50 am IST
Published Date: June 30, 2026 10:48 am IST
HIGHLIGHTS
  • ओवैसी ने 2027 चुनाव लड़ने का ऐलान किया
  • भाजपा, सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कटाक्ष किया

बिजनौर: Asaduddin Owaisi एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में साल 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए उनकी पार्टी गठबंधन करने से भी परहेज नहीं करेगी। इसके अलावा उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

भाजपा, सपा और कांग्रेस पर लगाया आरोप

Asaduddin Owaisi Statement दरअसल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सोमवार को बिजनौर के नजीबाबाद में आयोजित ‘पैगाम-ए-इत्तेहाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुसलमानों से जागरूक होने का आह्वान किया। ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को केवल वोट की राजनीति करने और दरी बिछाने तक सीमित रखा है। भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देती, जबकि सपा ने उन्हें गुलाम बनाकर रखा है। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि यदि वे केवल वोटर बनकर रहेंगे तो उनके बच्चों का भविष्य नहीं संवरेगा और बुजुर्गों के लिए अस्पताल भी नहीं बनेंगे।

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में किया कटाक्ष

इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में कहा कि अगर ट्रस्ट में गलती हो गई उस ट्रस्ट में मुसलमान को मेंबर बना देते और बाद में ये घोटाला सामने आया है, तो मुसलमान को ले जाकर एनकारउंटर कर देते हैं। बुलडोजर से उनका घर तोड़ देते। जिसके बाद केस खत्म कर देते। ओवैसी ने आगे कहा कि चंपत तो अभी मजे में है। पूरे चंपक मजे में हैं। अब बताइए क्या हो रहा है ये? किसका घर नहीं तोड़ा जा रहा है। जिनको गिरफ्तार किया गया उनकों पुलिस कस्टडी भी नहीं ली जाती। बताओ ये क्या हो रहा है उत्तर प्रदेश में।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।