कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन, प्राइवेट हॉस्पिटल में 14 दिनों से चल रहा था इलाज

कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन, प्राइवेट हॉस्पिटल में 14 दिनों से चल रहा था इलाज

कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन, प्राइवेट हॉस्पिटल में 14 दिनों से चल रहा था इलाज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 24, 2021 1:30 am IST

झाबुआ, मध्यप्रदेश। कोरोना से संक्रमित जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन हो गया। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने इसकी पुष्टि की है। निधन की खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई।

Read More News: बेपटरी हुई विशाखापट्टनम से किरंदुल आ रही यात्री ट्रेन, 32 लोग थे सवार, नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में 14 दिनों से भर्ती थी। पहली बार जोबट से 2018 में चुनाव जीत कर विधायक बनी थी। कलावती भूरिया झाबुआ जिला पंचायत की लगातार 4 बार अध्यक्ष रह चुकी थी।

Read More News: लाॅकडाउन लगते ही फिर शुरू हुई प्रवासी मजदूरों की ‘दांडी यात्रा’! 400 किलोमीटर का सफर तय 


लेखक के बारे में