कांग्रेस विधायक को ‘सैलजा भाई’ ने दी धमकी, कहा- दो लाख रुपए भिजवा दो, वरना गोली मारकर उतार दूंगा मौत के घाट

कांग्रेस विधायक को 'सैलजा भाई' ने दी धमकी, कहा- दो लाख रुपए भिजवा दो, वरना गोली मारकर उतार दूंगा मौत के घाट

कांग्रेस विधायक को ‘सैलजा भाई’ ने दी धमकी, कहा- दो लाख रुपए भिजवा दो, वरना गोली मारकर उतार दूंगा मौत के घाट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: July 31, 2020 5:05 pm IST

सतना: जिले के चित्रकूट इलाके से सनसनीखेज मामला सामना आया है। दरअसल इलाके के कांग्रेस विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले शख्स ने खुद का नाम सैलजा भाई बताया है। मामले को लेकर विधायक ने नयागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: कांग्रेस के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, बाजार व्यवस्थापन कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी के ऑपरेटर के नंबर पर अज्ञात शख्स का फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने 2 लाख रुपए की मांग की है, वहीं पैसे नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि शख्स ने अज्ञात नंबर से फोन किया था और खुद का नाम सैलजा भाई बताया है।

Read More: अब घर बैठे पाइए भगवान बदरीनाथ धाम का प्रसाद, Amazon पहुंचाएगा देश-विदेश के भक्तों तक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"