कांग्रेस की कुरान वाली ’कसम’! क्या जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं नेता?

कांग्रेस की कुरान वाली ’कसम’! क्या जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं नेता?

कांग्रेस की कुरान वाली ’कसम’! क्या जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं नेता?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: February 9, 2021 5:50 pm IST

रायपुरः आजादी के 73 साल हो चुके हैं, मतपेटियों की जगह ईवीएम ने भी ले ली, लेकिन नहीं बदला तो चुनाव लड़ने का तरीका। जहां उम्मीदवार जीत के लिए हर तरीके का इस्तेमाल करता है। नया वीडियो इंदौर का है जहां गुटबाजी से बचने के लिए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दावेदारों को कुरान की कसम खिलवा रहे हैं। जाहिर तौर पर सवाल खड़ा होता है कि दुनिया के सबसे लोकतंत्र के साथ इस तरह का मजाक आखिर कब तक होता रहेगा। सवाल ये भी है कि क्या जीत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं नेता?

Read More: मंथन-2021 में बनेगा स्वास्थ्य सेवाओं में आत्म-निर्भर का रोडमैप, सीएम शिवराज के नेतृत्व में होगा आयोजन

80 सेकंड का ये वीडियो भारतीय लोकतंत्र की शायद सबसे बदरंग तस्वीर पेश करता है जब सियासी फायदे के लिए धर्मग्रंथों की कसम खिलवाई जाती है। तस्वीर इंदौर के मुस्लिम बहुल इलाके चंदननगर की है जहां निकाय चुनाव में गुटबाजी से बचने के लिए शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल दावेदारों को कुरान की कसम खिला रहे हैं। इतना ही नहीं बाकलीवाल ने तो मंच से संजय शुक्ला को कांग्रेस का उम्मीदवार ही घोषित कर दिया जबकि अभी तक न तो चुनाव की घोषणा हुई है न उम्मीदवार की। वैसे इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासी घमासान मच गया है। आमतौर पर ध्रुवीकरण का आरोप झेलने वाली बीजेपी ने इस वीडियो के जरिए कांग्रेस को जोरदार तरीके से घेरा है।

Read More: IPS अधिकारियों को मिला जिले का प्रभार, बनाए गए इन जिलों के एसपी

बीजेपी के हमलावर रुख ने कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया है। राम मंदिर निर्माण के लिए पैसे इकट्ठा करने को लेकर बीजेपी को कटघरे में खड़ी करने वाली कांग्रेस के नेता अब सफाई दे रहे है, उनका कहना है कि ये बीजेपी की प्रोपेगंडा पॉलिटिक्स है। वहीं, शपथ दिलाने वाले शहर अध्यक्ष का कहना है, कि उनका काम है दावेदारों के बीच समन्वय बनाना। उन्होंने केवल कुरान शरीफ की शपथ नहीं दिलवाई है बल्कि मंदिर में भी कसमें दिलाई है।

Read More: दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, मां, बेटा और भतीजे की मौत

मध्यप्रदेश में पिछले साल हुए सत्ता परिवर्तन और 28 सीटों पर उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव दोनों ही पार्टियों के लिए साख का सवाल बन चुके हैं। दोनों की पार्टियां अपने कोर वोट बैंक को अपने साथ रखना चाहती है और यही वजह है कि इसके लिए दोनों ही पार्टियां हर हथकंडा आजमा रही है।

Read More: जब तक जीवित हूं रॉयल बंगाल टाइगर की तरह रहूंगी, हमेशा अपना सिर ऊंचा रखती हूंः ममता बनर्जी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"