ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट की जमीनों को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, कब्जा और किरायेदारी का लगाया आरोप
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट की जमीनों को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, कब्जा और किरायेदारी का लगाया आरोप
ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट की जमीनों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा हमला बोला है। प्रदेश प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुरारीलाल दुबे और केके मिश्रा ने जमीन घोटाला करने का आरोप लगाया है।
Read More News: मध्यप्रदेश में एक और लड़की से गैंगरेप, दरिंदों ने बनाया वीडियो, दो में से एक आरोपी नाबालिग
अपने बयान में कांग्रेस नेताओं ने 360 करोड़ के जमीन घोटाले, कब्जा और किरायेदारी का सिंधिया के ट्रस्ट पर आरोप लगाया है। आगे कहा कि जमीन महौलकर का बाड़ा जयेन्द्रगंज में मौजूद है। 8.2 बीघा जमीन पर सिंधिया के देवस्थान का अवैधानिक कब्जा करना कांग्रेस ने बताया है।
Read More News: पीएम मोदी ने देश को दी ‘अटल टनल’ की सौगात, सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है ये सुरंग.. जानिए इसकी खासियत
चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट को लेकर कांग्रेस का बयान सामने आने से एक बार फिर से वार-पलटवार होना तय है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब आरोप भी लगाए जा रहे हैं। सत्ता के संग्राम में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसका पता अब 10 नवंबर को मतगणना के दिन ही पता चलेगा।
Read More News: रैगिंग से परेशान जबलपुर मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर ने लगाई फांसी, मिला सुसाइड नोट

Facebook


