कृषि कानून को लेकर 10 अक्टूबर को कांग्रेस का ‘वर्चुअल किसान सम्मेलन’, सीएम भूपेश बघेल किसानों को करेंगे संबोधित

कृषि कानून को लेकर 10 अक्टूबर को कांग्रेस का 'वर्चुअल किसान सम्मेलन', सीएम भूपेश बघेल किसानों को करेंगे संबोधित

कृषि कानून को लेकर 10 अक्टूबर को कांग्रेस का ‘वर्चुअल किसान सम्मेलन’, सीएम भूपेश बघेल किसानों को करेंगे संबोधित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 5, 2020 4:22 pm IST

रायपुर: मोदी सरकार के नए ​कृषि कानून को लेकर पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में ​सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कृषि कानून के विरोध में 10 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस ने वर्चुअल किसान सम्मेलन का आयोजन किया है। वर्चुअल किसान सम्मेलन का आयोजन राजीव भवन में किया जाएगा और सीएम भूपेश बघेल किसानों का संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि वर्चुअल किसान सम्मेलन में प्रदेश 307 ब्लॉक से सौ-सौ किसान जुड़ेंगे। इस दौरान पीसीसी प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मौजूद रहेंगे।

Read More: प्रदेश में आज 29 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 1460 नए मरीज आए सामने, सक्रिय केस की संख्या अब 18,757 हुई

बता दें कि कृषि कानून को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है। बीते दिनों पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से राजभवन तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की थी और बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में राज्यपाल अनुसुईया उइके को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम ज्ञापन सौंपा था। कांग्रेस ने इन कानूनों को काला कानून बताते हुए कहा था कि इन्हें निरस्त करने किया जाए। राष्ट्रपति के नाम इस ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा था कि मोदी सरकार ने देश के किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ षड़यंत्र किया है।

Read More: MP उपचुनाव: इस सीट पर कांग्रेस ने बदला प्रत्याशी, भाजपा ने कसा तंज..आगे-आगे देखिए होता है क्या


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"