कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार जारी, जुटाई जा रही हैं सभी जरूरी व्यवस्थाएं

कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार जारी, जुटाई जा रही हैं सभी जरूरी व्यवस्थाएं

कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार जारी, जुटाई जा रही हैं सभी जरूरी व्यवस्थाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: April 20, 2020 1:33 pm IST

रायपुर: कोविड-19 के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 5,666 बिस्तर चिन्हांकित कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कोविड-19 के उपचार के लिए विशेषीकृत अस्पताल बनाने के साथ ही सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और जिला चिकित्सालयों में भी व्यवस्था की गई है। गहन इलाज के लिए इन अस्पतालों के आईसीयू में 525 बिस्तरों के साथ ही 269 वेंटीलेटर्स भी हैं। एम्स तथा जगदलपुर और रायपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कोरोना वायरस के लिए सैंपलों की जांच हो रही है।

लॉकडाउन के बीच पुलिस की वर्दी पहने शख्स ने की गोलीबारी, महिला पुलिस अधिकारी समेत 16 लोगों की मौत

कोविड-19 के लिए बनाए गए विशेष अस्पतालों में 2,966 मरीजों के इलाज की तैयारी है। सभी जिलों में संचालित आइसोलेशन सेंटर्स के 2,700 बिस्तरों में भी इसका उपचार किया जा सकता है। प्रदेश में संचालित 30 चिकित्सा संस्थानों के साथ ही 22 अतिरिक्त केन्द्रों पर कोविड-19 के इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह 76 आइसोलेशन सेंटर्स के साथ ही 28 नए केन्द्रों पर पर भी आइसोलेशन सुविधा विकसित की जा रही है।

Read More: नगर निगम के दो अधिकारियों को सामान्य प्रशासन विभाग ने थमाया नोटिस, जानिए क्या है मामला?

राजधानी रायपुर में ही एक हजार 100 बिस्तरों पर कोविड-19 के इलाज की तैयारी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में 500 बिस्तर और माना सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों का सर्वसुविधायुक्त विशेषीकृत अस्पताल बनाया गया है। इन दोनों अस्पतालों में आईसीयू और वेंटिलेटर्स के साथ ही संक्रमितों के इलाज व देखभाल के बाद डॉक्टरों एवं अन्य मेडिकल स्टॉफ के डिसइन्फेक्शन (Disinfection) की व्यवस्थाएं की गई हैं। उपयोग किए गए पीपीई, मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपायों को डिस्पोजल के पहले संक्रमणरहित करने की भी व्यवस्था यहां है। डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में अगले 7-8 दिनों में 500 बिस्तरों का विशेषीकृत कोविड-19 अस्पताल आकार ले लेगा। एम्स रायपुर द्वारा भी सुविधाओं का विस्तार कर 500 मरीजों के उपचार की व्यवस्था की जा रही है।

Read More: कोरोना संक्रमित पाए गए 53 पत्रकार, नहीं मिला कोई लक्षण, सभी को किया क्वारंटाइन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"