नासिक, अलवर और इंदौर का प्याज बताकर दुकानदार ऐंठ रहे मोटी रकम, 90 रुपए पहुंची कीमत

नासिक, अलवर और इंदौर का प्याज बताकर दुकानदार ऐंठ रहे मोटी रकम, 90 रुपए पहुंची कीमत

नासिक, अलवर और इंदौर का प्याज बताकर दुकानदार ऐंठ रहे मोटी रकम, 90 रुपए पहुंची कीमत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: November 21, 2019 6:38 am IST

इंदौर: लगातार बारिश ने कनार्टक और महाराष्ट्र की प्याज फसल चौपट कर दी है, ऐसे में बाहरी प्याज की आवक पूरी तरह से मध्यप्रदेश में बंद हाे गई है। मालवा में फिलहाल बोवनी चल रही है, इसे बाजार में आने में कम से कम तीन महीने लगेंगे। इस बीच प्याज के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Read More: कालाधन के धन कुबेरों को नहीं भा रहा 2000 रुपए का नोट, सता रहा ये डर

इंदौर मंडी में बुधवार को बेस्ट क्वालिटी का प्याज 6500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल बिका और खेरची में प्याज 80 से 90 रुपए प्रति किलो बिकने लगा है। गुरुवार को भी ऐसा ही आलम देखने को मिला। इंदौर की राजकुमार और चोइथराम मंडी में प्याज के जितने रंगों में उपलब्ध है, उतने ही उसके रेट भी अलग है।

Read More: अब सरकारी इमारतों पर भी लगाए जाएंगे मोबाइल टावर, सरकार ने नई दूरसंचार नीति के तहत दी मंजूरी

नए और पुराने प्याज के रेट अलग-अलग हैं,अलग-अलग जगह से आने वाले प्याज की कीमतों में भी वेरिएशन है। रेट के वेरिएशन से कस्टमर कन्फ्यूज हो रहा है और प्याज महंगे लेने को मजबूर हैं। दुकानदार नासिक का नया प्याज, अलवर का पुराना प्याज और इंदौर का टेस्टी प्याज बता रहे हैं और उसी हिसाब से उनका रेट वसूल रहे हैं। अगले दो महीनों में प्याज की कीमत में उछाल आने की आशंका निरंतर जताई जा रहे है और मंडी में फिलहाल जो प्याज आ रहा है वह स्टॉक का है।

Read More: कैबिनेट के बड़े फैसले, पांच सरकारी कंपनियों में किया गया ये बड़ा बदलाव.. जानिए

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/U3S3eqEFG84″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"