अवैध शराब बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, 7 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

अवैध शराब बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, 7 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों को किया गया क्वारंटाइन

अवैध शराब बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट, 7 पुलिसकर्मियों समेत 10 लोगों को किया गया क्वारंटाइन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: May 30, 2020 9:52 am IST

इंदौर। अवैध शराब बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर तेजाजी नगर थाने के 7 पुलिसकर्मियों सहित 10 लोगों को क्वारन्टीन किया गया है। ये सभी आरोपी को गिरफ्तार करने से लेकर कोर्ट कार्रवाई तक उसके संपर्क में आए थे। दरअसल तेजाजी नगर थाना पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व शराब बेचते एक आरोपी को पकड़ा। जब उसकी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटीव निकला।

ये भी पढ़ें- सेना ने IED धमाके का वीडियो किया जारी, कार में भारी मात्रा था विस्फ…

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने शराब तस्कर के संपर्क में आए पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। एएसपी शशिकांत कनकने के अनुसार लिम्बोदी के पास अवैध शराब बेचते पकड़ा गया था। मेडिकल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद थाने के वे 7 पुलिसकर्मी जो उसकी गिरफ्तारी से लेकर कोर्ट में पेश करने के दौरान उसके संपर्क में आए थे, उन्हे क्वांरटाइन किया गया है। इसके साथ ही तीन अन्य लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

ये भी पढ़ें- ICC और BCCI में ठनी, भारत से टी20 वर्ल्ड कप 2021 की मेजबानी छीन लेन…

अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के संपर्क में आए सभी 10 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आना अभी बाकी है। फिलहाल पुलिस अधिकारी भी एहतियात बरत रहे है।


लेखक के बारे में