Contract Employees Regularization Order News: संविदा कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी नियमितीकरण की सौगात, भाजपा सरकार ने खोले रास्ते, अनुभव का मिलेगा 30 बोनस अंक

Contract Employees Regularization Order News: संविदा कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी नियमितीकरण की सौगात, भाजपा सरकार ने खोले रास्ते, अनुभव का मिलेगा 30 बोनस अंक

Contract Employees Regularization Order News: संविदा कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी नियमितीकरण की सौगात, भाजपा सरकार ने खोले रास्ते, अनुभव का मिलेगा 30 बोनस अंक

Contract Employees Regularization Order News: संविदा कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी नियमितीकरण की सौगात, भाजपा सरकार ने खोले रास्ते, अनुभव का मिलेगा 30 बोनस अंक / Image: AI Generated

Modified Date: July 27, 2026 / 12:38 pm IST
Published Date: July 27, 2026 12:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू
  • नियमित कर्मचारी बनने के लिए 100 अंकों की विभागीय परीक्षा होगी
  • अनुभव के आधार पर अधिकतम 30 बोनस अंक दिए जाएंगे

भोपाल: Contract Employees Regularization Order News लंबे समय से नियमितीकरण की राह देख रहे संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आखिरकार संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुल गया है। सबसे अहम बात ये है कि संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की पूरी प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी करने का निर्देश दिया गया है। यानि दिवाली से पहले संविदा कर्मचारियों को उम्र भर की सौगात एक साथ मिलने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी बनने के लिए किन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता खुला

Contract Employees Regularization Order News मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश विद्धुत वितरण कंपनी ने अपने अधिनस्त संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला लिया है और इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिया है। जारी निर्देश के अनुसार संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी बनने के लिए एक परीक्षा देनी होगी, जिसमें पास होने के बाद वो रेगुलर कर्मचारियों के समान मिलने वाली सुविधाओं के लिए पात्र हो जाएंगे और विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी हो जाएंगे।

अनुभव का मिलेगा 30 प्रतिशत बोनस अंक

विद्युत वितरण के निर्देश के अनुसार 6000 से अधिक कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। कर्मचारियों को रेगुलर होने के लिए विभागीय परीक्षा देनी होगी, जो 100 अंकों का होगा। परीक्षा में एसटी, एससी, ओबीसी संविदा कर्मचारियों को 40% अंक लाना अनिवार्य किया गया है। जबकि सामान्य वर्ग के कर्मचारियों को 50% अंक लाने पर नियमित किया जाएगा। वहीं, सभी कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर 30 अंक तक बोनस मार्क दिया जाएगा।

1.83 लाख संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का इंतेजार

दूसरी ओर कर्मचारी संगठनों ने अलग-अलग विभागों में कार्यरत 1.83 लाख संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई है। प्रदेश में करीब 1.83 लाख संविदा, स्थाई और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी नियमित कर्मचारियों के समान जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो समान वेतन मिल रहा है और न ही नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं। ऐसे में कर्मचारी संगठन का कहना है कि जब काम नियमित कर्मचारियों के समान ही लिया जा रहा है तो वेतन और सुविधाएं भी नियमित कर्मचारियों की तरह ही मिलना चाहिए।

नियमित कर्मचारियों को मिलती हैं ये प्रमुख सुविधाएं

नियमित कर्मचारियों को वर्ष में दो बार महंगाई भत्ता, वार्षिक वेतनवृद्धि, क्रमोन्नति, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा प्रतिपूर्ति, विभिन्न प्रकार के अवकाश, महिला कर्मचारियों के लिए विशेष अवकाश तथा पात्रता के अनुसार पेंशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"