Dever Bhabhi News : भाभी के अधमरी होने तक देवर करता रहा ऐसा काम… अब अस्पताल में लड़ रही है जिंदगी और मौत की जंग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कथित पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपनी भाभी की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

Dever Bhabhi News : भाभी के अधमरी होने तक देवर करता रहा ऐसा काम… अब अस्पताल में लड़ रही है जिंदगी और मौत की जंग
Modified Date: July 27, 2026 / 12:35 pm IST
Published Date: July 27, 2026 12:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मैनपुरी में एक ही परिवार में हुई दोहरी वारदात।
  • गर्दन पर हमले के बाद महिला की हालत गंभीर।
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

मैनपुरी : Dever Bhabhi News :  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामूली कहासुनी के बाद देवर ने अपनी भाभी की गर्दन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह पूरी वारदात मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड स्थित मुस्कान गार्डन के पास की है।

अपनी भाभी पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सनी अपनी बुआ के घर रहकर टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करता था। किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद उसने अपनी भाभी प्रज्ञा की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसके तुरंत बाद सनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  UP Crime News आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल प्रज्ञा को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.