कोरोना वैक्सीन वेस्टेज रिपोर्ट में केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार के आंकड़ों में भारी अंतर, केंद्र ने 30.2% बताई है वेस्टेज

कोरोना वैक्सीन वेस्टेज रिपोर्ट में केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार के आंकड़ों में भारी अंतर, केंद्र ने 30.2% बताई है वेस्टेज

कोरोना वैक्सीन वेस्टेज रिपोर्ट में केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार के आंकड़ों में भारी अंतर, केंद्र ने 30.2%  बताई है वेस्टेज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: May 26, 2021 4:01 pm IST

रायपुर। कोरोना वैक्सीन वेस्टेज रिपोर्ट के  मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी तरफ से जानकारी दी है। केंद्र की रिपोर्ट के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने भी  जानकारी दी है।

Read More News: दुल्हन की सूखी नहीं थी हाथ की मेंहदी, कोरोना से हुई युवक की हुई मौत, शादी के दौरान हुआ था संक्रमित !

छत्तीसगढ़ सरकार ने वेस्टेज वैक्सीन की  जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की वेस्टेज 30.2% बताई थी, वहीं राज्य सरकार ने वैक्सीन वेस्टेज 0.81% और 0.63% बताई है।

Read More News: कश्मीर और फलस्तीन के लिए गिरा दो परमाणु बम.. पाकिस्तानी संसद में सांसद

ये भी पढ़ें: ‘बेफिक्र होकर सोया हुआ है हाकिम, सड़कों पर मौत का बाजार खोलकर’, पूर्व सीएम रमन सिंह ने वीडियो ट्वीट कर कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

इसको लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने वैक्सीन को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पहले वैक्सीन के लिए रोती है फिर बर्बाद करती है, डी पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों के आंकड़े साझा किए है।

राजस्थान में 37.3, छत्तीसगढ़ में 30.2 प्रतिशत वैक्सीन खराब हुई है। डी पुरंदेश्वरी के मुताबिक तमिलनाडू में 15.5 प्रतिशत वैक्सीन बर्बाद हुई है।

ये भी पढ़ें: अलग-अलग इलाकों से 3 नक्सली गिरफ्तार, IED ब्लास्ट सह…

कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बार फिर राज्य और केंद्र में तकरार शुरू हो गई है, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर आंकड़ों को गलत बताया है, उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत वैक्सीन खराब होने की बात गलत है। वैक्सीनेशन के मामले में छत्तीसगढ़ सबसे आगे है।

कोरोना वैक्सीन वेस्टेज की रिपोर्ट के बाद केंद्र को छत्तीसगढ़ सरकार ने भी जानकारी दी है, छत्तीसगढ़ सरकार ने वेस्टेज वैक्सीन की जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की वेस्टेज 30.2% बताई थी, राज्य सरकार ने वैक्सीन वेस्टेज 0.81% और 0.63% बताई है।

ये भी पढ़ें: अलग-अलग इलाकों से 3 नक्सली गिरफ्तार, IED ब्लास्ट सहित कई घटनाओं में थे शामिल, इधर पुलिस ने बरामद…

टीएस सिंहदेव ने क्रमवार ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ में COVID टीकों की 30% बर्बादी की खबरें आ रही हैं, केंद्र सरकार की रिपोर्ट से कथित रूप से ‘लीक’ किए गए नंबर गलत और पूरी तरह से निराधार हैं। केंद्र सरकार के अनुसार, छत्तीसगढ़ टीकाकरण में अग्रणी राज्यों में से एक है। छत्तीसगढ़ में, स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं या 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का टीकाकरण जल्द ही 100% हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: शासकीय, प्राइवेट ऑफिस खोलने के आदेश जारी, कलेक्टर ने आम लोगों की एं…

उन्होंने आगे लिखा हम 18-45 आयु वर्ग के टीकाकरण में भी उल्लेखनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे आँकड़ों के साथ वैक्सीन की बर्बादी दिखाना काल्पनिक और सच्चाई से बहुत दूर है। केंद्र सरकार द्वारा हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45+ के लिए के लिए आपूर्ति किए गए टीकों में से केवल 0.95% बर्बाद हुआ है और 18-45 वर्ष आयु वर्ग के लिए सीधे हमारे द्वारा खरीदे गए टीके केवल 0.29% बर्बाद हुए हैं। यह राष्ट्रीय औसत 6% से कहीं बेहतर है।

ये भी पढ़ें:  शराब दुकान के बाहर युवक पर चाकू से दनादन वार, इस वजह से दी खौफनाक …

उन्होंने आगे लिखा कि 21 मई को हमारे वीडियो कॉन्फ्रेंस में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सहमति व्यक्त की थी कि कि केंद्र सरकार के पोर्टल में एक तकनीकी त्रुटि है जो अपव्यय प्रतिशत को बढ़ा कर दिखा रही है। उन्होंने यह आश्वासन दिया था कि केंद्र इस मुद्दे को हल करने और सही आंकड़े सार्वजनिक करने के लिए राज्यों के साथ समन्वय करेगा। केंद्र सरकार का फोकस राज्यों के साथ ऐसी राजनीति करने से ज्यादा टीके खरीदने पर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का एक और जिला अनलॉक, शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें, गाइडला…

इधर बता दें कि राजधानी रायपुर में 27 मई को वैक्सीन की अगली खेप पहुंचेगी, केंद्र सरकार की 2 लाख वैक्सीन रायपुर पहुंचेगी, जो कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाई जाएगी। कोविशील्ड वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को भी लगाई जाएगी।


लेखक के बारे में