निगम मंडल…नई नियुक्तियां…कब तक करना होगा इंतजार…आखिर क्यों रुकी हैं निगम-मंडल और आयोग में नियुक्तियां?

निगम मंडल...नई नियुक्तियां...कब तक करना होगा इंतजार...आखिर क्यों रुकी हैं निगम-मंडल और आयोग में नियुक्तियां?

निगम मंडल…नई नियुक्तियां…कब तक करना होगा इंतजार…आखिर क्यों रुकी हैं निगम-मंडल और आयोग में नियुक्तियां?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: June 10, 2021 6:21 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अब भी सत्ता और संगठन में कुछ पदों पर अपनी नियुक्ति को लेकर कांग्रेसियों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है, तो कांग्रेस कह रही है ये मुख्यमंत्री का विशेषधिकार है। ऐसा भी नहीं कि सभी नियुक्तियां रुकीं हों। हाल ही में नगरीय निकायों में एल्डर मेन की नई नियुक्ति और परिवर्तन हुए हैं और बकाया नियुक्तियों के लिए अभी और इंतजार के संकेत मिले हैं। बड़ा सवाल ये कि आखिर क्यों रुकी हैं निगम-मंडल और आयोग में नियुक्तियां?

Read More: सरकार और संगठन में अपनी हिस्सेदारी से नाखुश हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया? मध्यप्रदेश दौरे को लेकर गरमाई सियासत

छत्तीसगढ़ में सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं। इन ढाई सालों में कई बार निगमों-मंडलों में बची हुई नियुक्ति का मामला उठता रहा, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिला कि सही समय आने पर निगम-मंडलों में नियुक्ति कर दी जाएगी। कांग्रेस सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के प्रति निष्ठावान नेता और कार्यकर्ताओं ने जमीन पर संघर्श करने किया धैर्य रखा। सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जमीनी संघर्ष करने वाले नेताओं-कार्यकर्ताओं को सत्ता और संगठन में तवज्जों देने की बात कही थी। अब सरकार के ढाई साल पूरे होने को हैं, तो निगम-मंडल, बोर्ड और आयोग यहां तक कि संगठन में भी खाली पदों को लेकर आस लगाए बैठे कांग्रेसी कुछ मायूस नजर आ रहे हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने सरकार की तरफ से स्थिति साफ की।

Read More: साथी को अगवा कर नक्सली देने वाले थे मौत की सजा, रात में चकमा देकर थाने पहुंचा आत्मसमर्पित नक्सली

वहीं,निगम मंडलों में नियुक्तियों में हो रही देरी पर विपक्षी भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की जब सरकार पर संकट आता है तब सरकार कुछ लोगों को उपकृत करने का काम करती है। जबकि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि ढाई साल में नियुक्ति ना हो पाना साफ करता है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं।

Read More: छत्तीसगढ़ में कल के मुकाबले आज फिर बढ़े नए मरीजों के आंकड़े, 24 घंटे में 14 की मौत

निगम-मंडलों में अटकी नियुक्तियों के मद्देनजर 17 जून को सरकार के ढाई साल पूरे हो रहे हैं। मगर सवाल वहीं का वहीं है कि आखिर 30 निगम- मंडलों पर नियुक्ति कब होगी? उससे भी बड़ा सवाल ये कि नियुक्ति में इतनी देरी क्यों? आखिर दावेदार कार्यकर्ताओं को इंतजार कब पूरा होगा?

Read More: Watch Video: गन पाइंट पर बैंक से एक करोड़ 19 लाख रुपए लूटकर फरार हुए पांच बदमाश, बोरी में भरकर ले गए पैसे


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"